राजनीति

ऑटो टिपर के टेंडर फिर करेंगे, जौहरी सागर-चांदनी चौक में जल भराव का समाधान कराएंगे : सभापति

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ऑटो टिपर के टेंडर फिर करेंगे, जौहरी सागर-चांदनी चौक में जल भराव का समाधान कराएंगे : सभापति

नगर परिषद में बुधवार को नव निर्वाचित सभापति विनय कुमार गोयनका व उप सभापति ओमप्रकाश इंदौरिया (सैनी) ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्य संभाला। सभापति गोयनका ने सीट पर बैठने से पहले पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद राठौड़ व विधायक हरलाल सहारण ने उन्हें औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कराया।

इसके बाद सभापति गोयनका सीधे एक्शन मोड में आ गए। उन्होंने अधिकारियों की टीम को साथ लिया और जलभराव से सबसे ज्यादा प्रभावित रहने वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। वार्ड 45 की डाबला रोड पर गंदे पानी की निकासी के लिए 65 लाख रुपए की लागत से बन रहे पंप हाउस का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता परखी।

इसके बाद चांदनी चौक पहुंचे और अधिकारियों को हर साल मानसून में बनने वाले जलभराव के हालात का स्थाई समाधान निकालने के लिए तुरंत ठोस कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। गोयनका ने कहा कि शहर में ऑटो टिपर के लिए फिर से टेंडर कराए जाएंगे। वहीं जौहरी सागर व चांदनी चौक में जलभराव का समाधान कराएंगे।

1.

शहर में चरमराई कचरा संग्रहण व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ऑटो टिपर के नए सिरे से टेंडर जारी किए जाएंगे, ताकि हर वार्ड में डोर-टू-डोर कचरा उठ सके। 2.

शहर के नासूर बन चुके जौहरी सागर और चांदनी चौक क्षेत्र में पानी भरने की समस्या का तकनीकी अध्ययन कराकर स्थायी समाधान कराया जाएगा। 3.

विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। अधिकारियों को सभी काम तय समय सीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। समारोह के दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने कहा कि नए नेतृत्व पर शहर को साफ-सुथरा और विकसित बनाने की चुनौती है। सभी पार्षदों और आमजन को साथ लेकर विकास को गति देनी होगी। विधायक सहारण ने कहा कि नगर परिषद की ये नई टीम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। कार्यक्रम व निरीक्षण के दौरान आयुक्त अभिलाषा सिंह, उप सभापति ओमप्रकाश इंदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, डॉ.

वासुदेव चावला, अभिषेक चोटिया, सीताराम लुगरिया, राधेश्याम चोटिया, विमला गढ़वाल, नरेंद्र सैनी, गणेश गोयनका, पवन बगड़िया, विनोद लुणिया आदि मौजूद रहे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।