मनोरंजन

टॉम क्रूज का फिल्मों को लेकर बड़ा बयान, बताया क्यों बनाते हैं मूवीज?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
टॉम क्रूज का फिल्मों को लेकर बड़ा बयान, बताया क्यों बनाते हैं मूवीज?

हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'डिगर' को लेकर चर्चाओं में है.

फिल्म के प्रमोशन के लिए हाल ही में वह जापान के टोक्यो में गए और फिल्ममेकर एलेजांद्रो इनारितु के साथ मिलकर अपनी फिल्म पेश की.

इस दौरान उन्होंने जापान के लोगों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि इस देश में आना और यहां के लोगों से इतना प्यार मिलना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है.

टॉम क्रूज ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह जापान के साथ अपने जुड़ाव और फिल्मों के प्रति अपने प्यार के बारे में बात करते नजर आए. वीडियो में उन्होंने कहा, बचपन में मेरा सपना दुनिया देखने का था.

मैं यह देश पहली बार कब आया था, इसे कभी नहीं भूल सकता. यहां की संस्कृति, कला और इतिहास से प्यार हो जाना स्वाभाविक है.

उन्होंने आगे कहा, आज का दिन मेरे लिए बेहद खास है.

मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैं अपना सपना जी रहा हूं और आपके लिए फिल्में बना पा रहा हूं. यह मेरे लिए बहुत खास है. मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता.

मैं ऐसा इसलिए करता हूं, क्योंकि मुझे लोगों, जिंदगी और कला में दिलचस्पी है.

अभिजीत दीपके को मोदी विरोधी काम के लिए अमेरिका से मिल रही फंडिंग?

अमेरिकी सिंगर का दावा

एलेजांद्रो इनारितु ने की तारीफ

वहीं, वीडियो में फिल्ममेकर एलेजांद्रो इनारितु कहते हैं, टॉम क्रूज दुनिया के बेहतरीन एक्टर्स में से एक है. उनके साथ काम करने के लिए मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं.

फिल्म में बेहतरीन स्टारकास्ट है. एक स्टूडियो ने ऐसी फिल्म पर भरोसा जताया, जिसे बनाना काफी जोखिम भरा था.

इसके बाद टॉम वीडियो में आगे कहते हैं, मैं ऐसी फिल्में बनाना चाहता हूं, जिन्हें लंबे समय तक याद रखा जाए. दुनिया और जिंदगी बदलती रहती है, लेकिन कहानी कहने का तरीका अपनी जगह कायम रहता है.

जापान में

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।