टोंगचे मोड़ से दयापुंग संपर्क सड़क का होगा शिलान्यास
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अगस्त 08, किन्नौर (हिमाचल प्रदेश): राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी कल दोपहर बाद कल्पा में टोंगचे मोड़ से दयापुंग संपर्क सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी तथा स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही क्षेत्र में उत्पादित कृषि एवं बागवानी उपज को बाजार तक पहुंचाने में भी लोगों को सुविधा प्राप्त होगी। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के लोग उपस्थित रहेंगे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में टोंगचे मोड़ से दयापुंग संपर्क सड़क के शिलान्यास के बारे में है, जिसे राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा किया गया। यह सड़क परियोजना क्षेत्र के लोगों के लिए बेहतर यातायात सुविधा और ग्रामीण परिवहन में सुधार लाने का उद्देश्य रखती है। यह पहल महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे स्थानीय किसानों और बागवानी उत्पादकों को अपने उत्पादों को बाजार तक पहुँचाने में आसानी होगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। आम जनता के लिए यह सड़क जीवन