Toxic Advance Booking Live Updates: 'धुरंधर 2' को मात देगी 'टॉक्सिक'? कमाई 37 करोड़ के पार

Toxic Advance Booking Live Updates: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों यश की फिल्म 'टॉक्सिक' रिलीज से पहले ही छाई हुई है. फिल्म प्री-सेल्स में एक के बाद एक रिकॉर्ड्स बना रही है.
महज 4 दिनों में इसके 7 लाख से ज्यादा टिकट्स बिक चुके हैं, जिससे फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही करोड़ों रुपये छाप लिए हैं. फिल्म की एडवांस बुकिंग से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़ें... 'टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग सैकनिल्क के अनुसार, यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने एडवांस बुकिंग में बंपर कमाई की.
फिल्म रात 11.30 बजे तक 800892 टिकट्स बिक चुके हैं. फिल्म ने 29.15 करोड़ बिना ब्लॉक सीट के कमा लिए हैं. वहीं, फिल्म ने ब्लॉक सीट के साथ 37.73 करोड़ कमा लिए हैं. फिल्म को 17167 शोज मिल चुके हैं. फिल्म ने केवल हिंदी में 418389 टिकट्स बिक चुके हैं.
यह भी पढ़ें: 'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म बनी इसी के साथ ही यश की फिल्म 'टॉक्सिक' 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है. फिल्म ने तीन दिनों में ये रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.
इसने तमिलनाडु के सीएम विजय की फिल्म 'जन नायकन' तक को पीछे छोड़ दिया है और दूसरे स्थान पर जगह बना ली है. इसने 'जन नायकन' (22.26 करोड़), 'द राजा साब' (15.31 करोड़) और 'पेद्दी' (20.66 करोड़) को पछाड़ दिया है. अब नंबर 1 पर 'धुरंधर 2' है. देखना होगा कि ये उसे पछाड़ पाती है या नहीं.
देखिए 2026 की सबसे ज्यादा प्री-सेल्स बुकिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट...
- धुरंधर 2- 53 करोड़
- टॉक्सिक- 28.34 करोड़
- जन नायकन- 22.26 करोड़
- पेद्दी- 20.66 करोड़
- द राजा साब- 15.31 करोड़
📡 स्रोत: ABP Live Film