मनोरंजन

Toxic का भौंकाल, बनी दूसरी बिगेस्ट 'ए' रेटेड ओपनर फिल्म, तोड़ा 'सालार' का रिकॉर्ड

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
Toxic का भौंकाल, बनी दूसरी बिगेस्ट 'ए' रेटेड ओपनर फिल्म, तोड़ा 'सालार' का रिकॉर्ड

कन्नड़ एक्टर यश इन दिनों फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को लेकर फैंस का इंतजार खत्म हो गया लेकिन ये लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई. खैर जो भी हो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत तो बेहतरीन है.

इसने ओपनिंग डे पर नेगेटिव रिव्यू के बाद भी बंपर ओपनिंग की और 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. फिल्म जहां छठवीं बिगेस्ट ओपनर बनी वहीं, इसने 'ए' रेटेड लिस्ट में भी बाजी मार ली. चलिए बताते हैं इसके बारे में. 'टॉक्सिक' का ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पीरियड गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर फिल्म 'टॉक्सिक' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की. कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 101.1 करोड़ का नेट कलेक्शन किया जबकि फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 119.3 करोड़ रहा.

इसी के साथ ही फिल्म ने हिंदी में 55 करोड़ तो कन्नड़ में 23.3 करोड़, तेलुगु में 16 करोड़, तमिल 5.5 करोड़ और मलयालम में 1.3 करोड़ का बिजनेस किया.

यह भी पढ़ें: 'मेरे बेडरूम में चमगादड़ बनकर लटके थे?' बाबा रामदेव पर कंगना रनौत का जोरदार पलटवार

'टॉक्सिक' के पहले दिन 100 करोड़ कमाने के साथ ही यश ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास ही रच दिया है. वो पहले ऐसे इंडियन एक्टर बन चुके हैं, जिसने 100 करोड़ की दो ओपनिंग दे चुके हैं.

वहीं, अब इस साल के आखिरी में दिवाली के मौके पर उनकी फिल्म 'रामायण' आने वाली हैं, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि वो इसके जरिए अपनी तीसरी 100 करोड़ी ओपनर दे सकते हैं. 'टॉक्सिक' बनी दूसरी बिगेस्ट 'ए' रेटेड ओपनर इसी के साथ ही 'टॉक्सिक' ने टॉप 10 'ए' रेटेड ओपनर फिल्मों की लिस्ट में एंट्री मार ली है.

कोईमोई के अनुसार, ये दूसरी 'ए' रेटेड ओपनिंग करने वाली इंडियन फिल्म बन चुकी है. इसने प्रभास की फिल्म 'सालार' को पीछे छोड़ दिया, जिसने 90.7 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं, न

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।