Toxic ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़

कन्नड़ स्टार यश इन दिनों फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी लेकिन इसके पहले मूवी की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और इसने रिलीज से पहले ही बंपर कमाई कर डाली है.
इतना ही नहीं, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की 5 बड़ी फिल्मों की एडवांस बुकिंग की कमाई को पछाड़ दिया है. इस लिस्ट में 'भूत बंगला' और 'आवारापन 2' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं. देखिए लिस्ट... 'टॉक्सिक' की पहले दिन की एडवांस बुकिंग यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने एडवांस बुकिंग में बंपर कमाई कर ली है.
सैकनिल्क के अनुसार, रात 8.30 बजे तक फिल्म ने 7.41 करोड़ का बिजनेस कर लिया जबकि ब्लॉक सीट के साथ ही इसकी कमाई 13.53 करोड़ हो चुकी है.
- फिल्म के पहले दिन 171099 टिकट्स बिक चुके हैं.
- वहीं, फिल्म को 6932 शोज मिल चुके हैं.
- जबकि अभी ये फाइनल आंकड़े नहीं हैं.
इसकी रिलीज में अभी भी 5 दिनों का वक्त बचा है. यह भी पढ़ें: अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी, 8 सालों से लिव इन में थे
प्री-सेल्स में बॉलीवुड की 5 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड्स इतना ही नहीं, यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही यानी कि प्री-सेल्स के मामले में बॉलीवुड की 5 फिल्मों के रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है.
इसमें 'आवारापन 2' तक का नाम शामिल है, जिसने सैकनिल्क के अनुसार, इसने बिना ब्लॉक सीट के 8.57 करोड़ और ब्लॉक सीट के साथ 11.36 करोड़ की कमाई की थी. देखिए लिस्ट... फिल्में बिना ब्लॉक सीट ब्लॉक सीट के साथ <td style="width: 33.3333%;
📡 स्रोत: ABP Live Film