ट्रैफिक बदलेगा:कुबेरेश्वर धाम तक कांवड़ यात्रा कल से; 3 दिन डायवर्ट रहेगा भोपाल-इंदौर हाईवे
सावन के अंतिम सोमवार और 25 अगस्त को सीवन तट से कुबेरेश्वरधाम तक निकलने वाली कांवड़ यात्रा के कारण भोपाल-इंदौर हाईवे पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। 23 अगस्त सुबह 6 बजे से 25 अगस्त रात 12 बजे तक भोपाल-इंदौर के बीच भारी वाहनों को 80 किमी और छोटे वाहनों को 9 किमी का ज्यादा सफर करना होगा।
भारी वाहनों का रूट: मुबारकपुर जोड़ और तुमड़ा जोड़ से श्यामपुर, कुरावर, ब्यावरा, शाजापुर और मक्सी होते हुए जाएंगे। वापसी भी इसी रूट से होगी। कन्नौद-खातेगांव से आने वाले आष्टा, शुजालपुर, पचोर, ब्यावरा होकर निकलेंगे।
छोटे वाहन : भोपाल से आष्टा, देवास, उज्जैन और इंदौर जाने वाले कार, बस व छोटे वाहन सीहोर के न्यू क्रिसेंट चौराहा से भाऊखेड़ी जोड़ और अमलाहा होते हुए आष्टा-इंदौर मार्ग पर जाएंगे। इंदौर, देवास और उज्जैन से भोपाल आने वाले वाहन आष्टा से अमलाहा-भाऊखेड़ी जोड़ होकर न्यू क्रिसेंट चौराहा पहुंचेंगे।
📡 स्रोत: NewsData.io