देश

ट्रक और पिकअप के बीच हुई भीषण टक्कर में 3 मजदूरों की मौत

लेखक: AIR Raipur अंतिम अपडेट: 22 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ट्रक और पिकअप के बीच हुई भीषण टक्कर में 3 मजदूरों की मौत

बलरामपुर, 22 अगस्त 2026 बलरामपुर जिले में देर रात बॉक्साइट ट्रक और पिकअप के बीच हुई भीषण टक्कर में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा राजपुर-कुसमी मार्ग पर सेवारी हाई स्कूल के पास रात करीब दो बजे हुआ। पिकअप में चालक सहित ग्यारह मजदूर सवार थे, जो प्रतापपुर से शंकरगढ़ जा रहे थे।

दुर्घटना के बाद पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल सात मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

A
AIR Raipur

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।