ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

बिलासपुर, 29 अगस्त 2026 बिलासपुर जिले के तखतपुर में आज हुए एक सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक छेड़कर फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है यह हादसा जुनापारा चौकी क्षेत्र में हुई है।
बताया जा रहा है कि तीन युवक एक ही बाइक पर सवार थे और उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी ,टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं, हादसे के बाद फरार होने वाले ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। तीनों युवकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य माध्यमों से फरार वाहन चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।