राजनीति

ट्रॉली बैग के विरोध में 2500 सदस्यों का ज्ञापन, फिर भी कल होगा वितरण

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 17 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ट्रॉली बैग के विरोध में 2500 सदस्यों का ज्ञापन, फिर भी कल होगा वितरण

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी में सदस्यों को उपहार के रूप में ट्रॉली बैग दिए जाने का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। करीब 2500 सदस्यों ने हस्ताक्षर कर ट्रॉली बैग के फैसले के विरोध में अध्यक्ष एवं संचालक मंडल को ज्ञापन सौंपा था। इसके बावजूद उपहार के रूप में ट्रॉली बैग देने का निर्णय नहीं बदला गया है।

सदस्यों ने अपने ज्ञापन में ट्रॉली बैग के स्थान पर कूलर, एयर फ्रायर, वाउचर अथवा अन्य उपयोगी उपहार दिए जाने का सुझाव दिया था। सदस्यों का कहना था कि ऐसा उपहार चुना जाना चाहिए जो उनके दैनिक उपयोग में आए और जो पहले से उनके पास उपलब्ध न हो।

विरोध और सुझावों के बावजूद शुक्रवार 18 सितंबर को थ्रिफ्ट परिसर में ट्रॉली बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ऐसे में अब सदस्यों की ओर से दिए गए विरोध ज्ञापन के बाद भी निर्णय में बदलाव नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

वहीं, मामले में ट्रॉली बैग की खरीद को लेकर भी सवाल सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार तीन ट्रॉली बैग के लिए निर्धारित बजट से अधिक राशि में एक ट्रॉली बैग खरीदे जाने की बात कही जा रही है। इसके अलावा पूर्व में अध्यक्ष की ओर से सदस्यों को तीन ट्रॉली बैग दिए जाने की बात कही गई थी, जबकि अब एक ट्रॉली बैग दिए जाने की जानकारी सामने आ रही है।

इस पूरे मामले में संचालक आशीष सोनी ने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में ट्रॉली बैग देने के फैसले का विरोध करने की बात कही है।

इनका कहना है

“मैंने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में ट्रॉली बैग देने का विरोध किया था और सदस्यों की भावनाओं का ध्यान रखने का अनुरोध किया था। संस्था से लगभग तीन बार और बीएचईएल से भी लगभग तीन बार ट्रॉली बैग पहले मिल चुके हैं। इसलिए हमारा आग्रह था कि इस बार ऐसा गिफ्ट दिया जाए जो सदस्यों के पास पहले से न हो और उनके लिए उपयोगी हो। कूलर, एयर फ्रायर, वाउचर या अन्य उपयोगी विकल्पों पर विचार किया जा सकता था। मेरा विरोध केवल सदस्यों की पसंद और भावनाओं को ध्यान में रखने के उद्देश्य से था।”

आशीष सोनी संचालक बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, बीएचईएल भोपाल

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भोपाल की बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी ने सदस्यों को उपहार के रूप में ट्रॉली बैग बाँटने का निर्णय लिया है, जिस पर 2500 सदस्य ने विरोध में ज्ञापन किया। यह विषय को-ऑपरेटिव की पारदर्शिता और निर्णय प्रक्रिया पर सवाल उठाता है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि बड़े समूह में भी निर्णय लेने में आम जनता की आवाज़ सुनी नहीं जाती। यदि ट्रॉली बैग वितरण जारी रहता है, तो सदस्यों के बीच असंतोष बढ़ेगा और को-ऑपरेटिव पर भरोसा घटेगा, जिससे भविष्य में निवेश और सहयोग पर असर पड़ सकता है।

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।