ट्रम्प ने भारत की चुनाव प्रणाली की तारीफ की

अगस्त 18, नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को SAVE अमेरिका एक्ट पारित करने की मांग करते हुए भारत की चुनाव प्रणाली का जिक्र किया।
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार ने पहले उनके प्रशासन से पूछा था कि बिना वैध फोटो पहचान पत्र के अमेरिका में चुनाव कैसे होते हैं।
उन्होंने कहा कि भारत में हर मतदाता के पास वैध फोटो पहचान पत्र होना चाहिए।
ट्रंप ने दावा किया कि भारत के पिछले चुनाव में 64.6 करोड़ मतदाताओं ने हिस्सा लिया था और इनमें से एक प्रतिशत से कम लोगों ने डाक से मतदान किया था।
ट्रंप इससे पहले भी SAVE अमेरिका एक्ट पारित करने की वकालत करते रहे हैं।
उनका कहना है कि अमेरिकी चुनावों को सुरक्षित रखने के लिए मतदाताओं की पहचान और नागरिकता के सबूत से जुड़ी सख्त शर्तें जरूरी हैं।
(truthsocial.com/@realDonaldTrump)