ट्रंप की चेतावनी के बाद भड़का ईरान, US पर सैन्य कार्रवाई की दी धमकी
अगस्त 22, नई दिल्ली: पश्चिमी एशिया में बढ़ते लगातार तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका को सैन्य कार्रवाई की धमकी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ईरान के खिलाफ कड़े आर्थिक कदम उठाने की चेतावनी के बाद तेहरान की ओर से यह प्रतिक्रिया दी गई है।
ट्रंप ने उन देशों पर भी आर्थिक कार्रवाई की बात कही थी, जो ईरान को किसी भी तरह की मदद या राहत दे रहे हैं। इसके जवाब पर ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही ने कहा कि किसी भी नए खतरे का जवाब व्यापक और निर्णायक होगा।
वहीं, अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि ईरान पर इतिहास की सबसे कड़ी वित्तीय पाबंदियां लगाने की योजना का ब्योरा जल्द जारी किया जाएगा।