अपराध

ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, इस देश पर लगाया 50% शुल्क, जनवरी से होगा लागू

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, इस देश पर लगाया 50% शुल्क, जनवरी से होगा लागू

Trump Tariff: अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापार विवाद और बढ़ गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि जनवरी 2027 से कनाडा से आने वाली कारों, ट्रकों, ऑटो पार्ट्स और स्टील पर 50% टैरिफ लगाया जाएगा.

ट्रंप ने यह घोषणा ऐसे समय की है, जब पिछले हफ्ते अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापार को लेकर हुई बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी. ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कनाडा पर अमेरिकी किसानों और कृषि उत्पादों पर ज्यादा शुल्क लगाने का आरोप लगाया.

उन्होंने यह भी कहा कि जो कंपनियां अमेरिका में ही उत्पादन करेंगी, उन्हें शून्य टैरिफ का सामना करना पड़ेगा.

इस फैसले से दोनों पड़ोसी देशों के बीच पहले से चल रहा व्यापार तनाव और बढ़ने की आशंका है. "WE DON'T NEED CANADA, THEY NEED US!" President Trump announces tariffs on Canadian cars, trucks, automotive parts and steel will jump to 50% on January 1, 2027, accusing Canada of "ripping off" the United States for years.

Trump points to Canada's tariffs on American farmers... pic.twitter.com/a3DvYZNEnJ — Fox News (@FoxNews) August 24, 2026 ट्रंप ने बताया- क्यों लगयाा टैरिफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर लंबे समय से अमेरिका का फायदा उठाने का आरोप लगाया है.

उन्होंने कहा कि कनाडा अमेरिकी किसानों और कृषि उत्पादों पर बहुत ज्यादा टैरिफ लगाता है, जिससे अमेरिकी किसानों को नुकसान हो रहा है. ट्रंप ने दावा किया कि इससे दोनों देशों के बीच 60 अरब डॉलर का व्यापार घाटा पैदा हुआ है. उन्होंने कहा कि यह स्थिति अब स्वीकार नहीं की जाएगी.

यह भी पढ़ें: होर्मुज पर फिर घमासान, ईरान ने 45 जहाजों को किया ब्लैकलिस्ट, जानें वजह ट्रंप के मुताबिक, 1 जनवरी 2027 से कनाडा से आने वाली सभी कारों, ट्रकों, ऑटो पार्ट्स और स्टील पर टैरिफ बढ़ाकर 50% तक कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जो कंपनियां अमेरिका में उत्पादन करेंगी, उन पर कोई टैरिफ नहीं लगाया जाएगा.

ट्रंप ने यह भी कहा कि अब कनाडा के साथ पहले की तरह नरमी से व्यवहार नहीं किया जाएगा. सख्त रुख जारी रखने के दिए संकेत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर व्यापार के मामले में मुश्किल रवैया अपनाने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा कि कनाडा अमेरिकी बाजार पर काफी ज्यादा निर्भर है, जबकि अमेरिका की कनाडा पर उतनी निर्भरता नहीं है. ट्रंप ने कहा कि कनाडा अपने कुल व्यापार का करीब 95 फीसदी अमेरिका के साथ करता है , जबकि अमेरिका के लिए कनाडा पर ऐसी निर्भरता नहीं है.

उन्होंने कहा कि कनाडा खुद को खास समझता है, लेकिन वास्तव में कनाडा को अमेरिका की ज्यादा जरूरत है. ट्रंप ने साफ संकेत दिया कि व्यापार के मुद्दे पर अमेरिका कनाडा के साथ सख्त रुख जारी रखेगा. यह भी पढ़ें: प्रशांत महासागर में 'डीप-सी माइनिंग' की ट्रंप योजना का विरोध

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।