विदेश

ट्रंप का गाजा प्लान फेल! इजरायल और हमास में होगा 'महायुद्ध'? डील के लिए राष्ट्रपति ने दामाद कुशनर को भेजा था मिस्र

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ट्रंप का गाजा प्लान फेल! इजरायल और हमास में होगा 'महायुद्ध'? डील के लिए राष्ट्रपति ने दामाद कुशनर को भेजा था मिस्र

Gaza Peace Plan: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को बड़ा झटका लगा है. इजरायल और हमास के बीच ट्रंप का गाजा प्लान बुरी तरफ से फेल हो गया है. ट्रंप ने दोनों नेताओं से बातचीत के लिए अपने दामाद कुशनर को भेजा था. मिस्र बैठक में गाजा प्लान फेल गया. ट्रंप काफी समय से दोनों के बीच शांति से गाजा पीस प्लान लागू करवाने का प्लान कर रहे थे. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूत और उनके दामाद जारेड कुशनर ने गाजा योजना को लेकर इजरायल और हमास के नेताओं के साथ दो दिनों तक बातचीत की, लेकिन इसमें कोई सफलता नहीं मिल सकी. दोनों पक्ष अपनी-अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं, जिससे गतिरोध अभी भी बना हुआ है. कुशनर ने पहले मिस्र में हमास के राजनीतिक नेता से मुलाकात की और इसके बाद इजरायल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत की. इन बैठकों का मकसद ट्रंप की गाजा योजना को आगे बढ़ाने और युद्ध को लेकर जारी संकट का रास्ता निकालना था. खबर अपडेट की जा रही है...

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।