ट्रंप हार गए, उनका साथ छोड़ देंगे? मार्को रुबियो ने दिया जवाब, बोले- 'सच कहूं तो...'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने उन खबरों को खारिज किया है, जिनमें कहा गया था कि वे ट्रंप प्रशासन छोड़ सकते हैं.
इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद वे अपने विकल्पों पर विचार कर रहे हैं.
द न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक रुबियो ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के अंत तक उनके साथ काम करना हमेशा से मेरी योजना रही है.
ट्रंप का साथ छोड़ने पर क्या बोले व्हाइट हाउस स्थित अपने कार्यालय में गुरुवार को एक इंटरव्यू के दौरान रुबियो ने कहा, "सच कहूं तो, मुझे नहीं पता कि ये बातें कहां से आती हैं." उन्होंने कहा, "मुझे अपना काम बहुत पसंद है और जब लोग कहते हैं कि वह अपनी नौकरी छोड़ देंगे तो मुझे हंसी आती है.
मैं पूछता हूं कौन सी नौकरी?" रुबियो ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी हैं.
रुबियो ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि क्या वह 2028 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ सकते हैं.
उन्होंने कहा, "मैं सच में अब 2028 के बारे में कोई बात नहीं करूंगा. "मैं बस ऐसा नहीं करूंगा." रुबियो ने कहा कि अगर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस चुनाव लड़ते हैं तो वह उनका समर्थन करेंगे.
उन्होंने मई में NBC न्यूज़ से कहा था कि जेडी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं.
इससे पहले ब्लूमबर्ग ने रिपोर्ट दी थी कि मिडटर्म चुनाव में हार के बाद रुबियो ट्रंप प्रशासन छोड़ने के बारे में सोच रहे थे.
मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि रुबियो और उनके सलाहकार विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहे थे.
ब्लूमबर्ग ने यह भी कहा कि उन्होंने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है और न ही कोई समय-सीमा तय की है.
कुछ लोगों का कहना था कि रुबियो ने पद छोड़ने के बारे में व्हाइट हाउस के अधिकारियों से बात की थी, लेकिन उन्हें बने रहने के लिए कहा गया. ब्लूमबर्ग के अनुसार, व्हाइट हाउस और विदेश विभाग ने इस रिपोर्ट का खंडन किया है.
व्हाइट हाउस ने क्या कहा व्हाइट हाउस की प्रवक्ता बेनी रे हार्मनी ने कहा, "यह फर्जी खबर एक मनगढ़ंत अफवाह के अलावा कुछ नहीं है, जिसे अज्ञात स्रोतों द्वारा फैलाया जा रहा है और इसमें कोई तथ्यात्मक जानकारी नहीं है." खुद रुबियो ने भी अब इन खबरों को खारिज कर दिया है. 'द इंडिपेंडेंट' के अनुसार, अटलांटिक महासागर के दोनों ओर रुबियो के इस्तीफा देने की चर्चा थी.
जानकारों को उम्मीद थी कि वह नवंबर 2028 में रिपब्लिकन नामांकन की दौड़ की तैयारी के लिए इस्तीफा दे देंगे.
📡 स्रोत: NewsData.io