ट्रंप ने जेलेंस्की से की नए नेतृत्व की मांग, रूस से समझौते पर दिया जोर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 11, नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने जेलेंस्की की आलोचना करते हुए यूक्रेन में नए नेतृत्व की जरूरत बताई है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की को हमले बंद करने चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि जेलेंस्की के पास रूस के साथ समझौता करने के कई मौके थे, लेकिन उन्होंने हर बार इन मौकों को गंवा दिया। ट्रंप का कहना है कि इन हमलों का असर दुनिया भर में ईंधन की कीमतों पर पड़ सकता है। ट्रंप ने कीव से रूस की तेल रिफाइनरियों पर हमले रोकने को भी कहा। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब रूस यूक्रेन पर लगातार हमले कर रहा है।
दूसरी ओर, रूस से डीजल खरीदने के अमेरिकी फैसले को लेकर भी विवाद हो रहा है।
कैप्शन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)