अपराध

ट्रेलर की टक्कर से मामा-भांजा घायल,ग्रामीणों ने ट्रेलर जलाया:दो दिन पहले राखी बंधवाने आया था, रायपुर गांव से लौटते समय हादसा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ट्रेलर की टक्कर से मामा-भांजा घायल,ग्रामीणों ने ट्रेलर जलाया:दो दिन पहले राखी बंधवाने आया था, रायपुर गांव से लौटते समय हादसा

सीकर के नीमकाथाना में ट्रेलर की टक्कर से मामा-भांजा घायल हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रेलर को आग लगा दी। मामा सुनील का हादसे में एक पैर अलग हो गया। सुनील दो दिन पहले रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने काला मेड़ा गांव आया था। हादसा पाटन थाना क्षेत्र के रायपुर गावं में शराब ठेके के सामने शाम 7 बजे का है।

ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घायलों को नीमकाथाना सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अुनसार सुनील (30) पिलानी का निवासी है। दो दिन पहले काला मेड़ा गांव में बहन से राखी बंधवाने आया था। आज किसी काम से रायपुर आया था लौटते समय पीछे से ट्रेलर ने टक्कर मार दी।

ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर ट्रक को आग लगा दी। ग्रामीणों ने कहा कि- इस क्षेत्र में आए दिन ओवरलोड ट्रेलर तेज रफ्तार से दौड़ते हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।