ट्रेनों में यात्रा होगी और भी शानदार, खराब खाने को लेकर एक्शन में बोर्ड, अचानक पहुंचे IRCTC वॉर रूम चेयरमैन

IRCTC War Room News: रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और सीईओ ने आज नई दिल्ली के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर स्थित आईआरसीटीसी वॉर रूम का दौरा किया. लगभग दो घंटे तक चली इस समीक्षा बैठक में यात्री सुविधाओं, रियल-टाइम मॉनिटरिंग और शिकायत निवारण को लेकर खूब चर्चा हुई.
उन्होंने ट्रेनों में खाद्य गुणवत्ता, स्वच्छता और बुनियादी यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया. इसके अलावा, अधिकारियों को औचक निरीक्षण और फील्ड मॉनिटरिंग बढ़ाने के भी कड़े निर्देश दिए गए हैं.
📡 स्रोत: NewsData.io