राजनीति

तृषा पर दिए बयान को लेकर फिर भड़के CM विजय! कहा- 'स्वीट अंकल स्टालिन...'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
तृषा पर दिए बयान को लेकर फिर भड़के CM विजय! कहा- 'स्वीट अंकल स्टालिन...'

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने अपनी फ्रेंड तृषा कृष्णन पर की गई टिप्पणी को लेकर इशारों-इशारों में डीएमके पर निशाना साधा है.

मदुरंतकम उपचुनाव कैंपेन में उन्होंने डीएमके को बुरी ताकत बताया और पार्टी पर आपमानजनक बातें करने का आरोप लगाया.

CM विजय ने आरोप लगाया कि डीएमके चीफ स्टालिन और अन्य नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के खिलाफ अपमानजनक बातें कहीं.

हालांकि इस दौरान उन्होंने एमके स्टालिन को 'स्वीट अंकल' बताया और कहा कि लड़ाई उनकी पार्टी TVK और DMK के बीच है.

CM विजय ने आरोप लगाया कि डीएमके चीफ स्टालिन और अन्य नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के खिलाफ अपमानजनक बातें कहीं.

उन्होंने कहा, 'CM जनता का सेवक होता है, लेकिन DMK ऐसे बात करती है जैसे पूरा राज्य उन्हीं का हो.

सरकार भ्रष्टाचार के लिए नहीं, बल्कि चुनावी वादों और कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए कर्ज ले रही है.' तमिलनाडु की विजय सरकार ने 24 अगस्त 2026 को परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया था, जिसे लेकर राजनीति गरमा गई.

इस पर उन्होंने कहा कि किसानों और वॉटर सोर्स को बचाने के लिए ये निर्णय लिया गया.

DMK पर बरसे सीएम विजय

चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि विजय के लिए DMK वैसी ही विरोधी पार्टी है, जैसी MGR और जयललिता के लिए थी. उन्होंने कहा, 'AIADMK अब DMK की एक ब्रांच बन गई है.

अगर मैं विधानसभा में भ्रष्टाचार के बारे में बात करता हूं तो वे तुरंत नाराज हो जाते हैं. जैसे ही मैं भ्रष्टाचार का जिक्र करता हूं, DMK सबूत मांगती है. उनका एकमात्र मकसद मुझे विधानसभा में बोलने से रोकना है.

वे मुझे बदनाम कर रहे हैं और कह रहे हैं कि विजय 50 साल पहले हुए भ्रष्टाचार के बारे में क्यों बात कर रहे हैं?'

भ्रष्टाचारियों को नहीं छोड़ेंगे: विजय

सीएम विजय ने कहा, 'हम भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को नहीं छोड़ेंगे. मैं एक मजबूत इरादों वाला व्यक्ति हूं. मैंने पिछले 34 सालों में सब कुछ देखा है.

क्या DMK के लोग कभी कह सकते हैं कि वे भ्रष्टाचार में शामिल नहीं हों

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।