मनोरंजन

तृषा कृष्णन को ट्रोल करने पर भड़कीं संजना गलरानी, थलापति विजय को लेकर कही ये बड़ी बात

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 22 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
तृषा कृष्णन को ट्रोल करने पर भड़कीं संजना गलरानी, थलापति विजय को लेकर कही ये बड़ी बात

साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. पिछले काफी समय से उनका नाम तमिलनाडु के सीएम और एक्टर थलापति विजय के साथ जोड़ा जा रहा है. चाहे कोई राजनीतिक इवेंट हो या फंक्शन, दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं.

हाल ही में चेन्नई में हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में तृषा की मौजूदगी को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया. अब इस पूरे मामले पर साउथ एक्ट्रेस और 'बिग बॉस तेलुगु' की कंटेस्टेंट संजना गलरानी ने रिएक्ट किया है. संजना गलरानी ने क्या कहा?

संजना गलरानी ने तृषा कृष्णन और थलापति विजय को सपोर्ट किया है. उन्होंने तृषा को ट्रोल करने वालों पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी महिला को इस तरह निशाना बनाना ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि अगर किसी को विजय की आलोचना करनी है, तो उनके काम और बतौर तमिलनाडु मुख्यमंत्री उनके शासन पर बात करनी चाहिए.

संजना गलरानी ने तृषा कृष्णन को ट्रोल करने वालों को दिया जवाब इंडिया टुडे से बातचीत में संजना गलरानी ने कहा, 'अगर आपमें हिम्मत है, तो थलपति विजय के बारे में प्रोफेशनली बात कीजिए. उनके शासन के बारे में बात कीजिए. आप एक महिला के बारे में क्यों बात कर रहे हैं?

ये बेहद दुखद है. हमें इस स्थिति और जिस तरह से ये मामला सामने आया है, उसे देखना चाहिए. अगर यहां कोई पुरुष या महिला होता, तो मुझे लगता है कि इस समय लोग थलापति विजय के खिलाफ प्रोफेशनली कुछ नहीं ढूंढ पा रहे हैं.' एक महिला को निशाना बनाना गलत...

उन्होंने आगे कहा, 'किसी भी महिला की इज्जत करना बहुत जरूरी है, चाहे उसका कद कुछ भी हो. तृषा एक सफल एक्ट्रेस हैं और वो भी उतनी ही इज्जत की हकदार है

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।