'तुम तो ठहरे परदेसी' से मिली पहचान, अब 50 की उम्र में सलमान की एक्ट्रेस बनीं चित्रांगदा सिंह

हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह आज 50 साल की हो चुकी हैं. बॉलीवुड में दो दशक पहले डेब्यू करने वाली चित्रांगदा ने पहले बतौर मॉडल काम किया था और वो अल्ताफ रजा के एक गाने से पॉपुलैरिटी हासिल करने में कामयाब हुई थी.
वहीं अब 50 की उम्र पार करने के बाद चित्रांगदा सिंह सलमान खान जैसे स्टार के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं. राजस्थान में हुआ था जन्म चित्रांगदा सिंह का जन्म 30 अगस्त 1976 को राजस्थान के जोधपुर शहर में हुआ था.
अपनी लाइफ के पांच दशक पूरे कर चुकीं चित्रांगदा ने दो दशक से ज्यादा के करियर में कई फिल्मों में काम किया है. बॉलीवुड में एंट्री लेने से पहले एक्ट्रेस ने मॉडल के रूप में काम करके लोप्रियता बटोरी थी.
ये भी पढ़ें: '100 मर्दों के सामने उतारने पड़े कपड़े...', दीया मिर्जा ने सुनाया 22 साल पुराना किस्सा 'तुम तो ठहरे परदेसी' से मिली थी पहचान
जोधपुर में जन्मीं चित्रांगदा सिंह ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से पूरी की थी. इसी दौरान उन्होंने मॉडलिंग की शुरुआत भी कर दी थी और कई विज्ञापनों के लिए भी काम किया.
चित्रांगदा सिंह को मशहूर सिंगर अल्ताफ रजा के गाने 'तुम तो ठहरे परदेसी' में देखा गया था. इस गाने से अल्ताफ के साथ-साथ चित्रांगदा को भी फेम मिल गया था. 2005 में किया था बॉलीवुड डेब्यू 'तुम तो ठहरे परदेसी' के बाद चित्रांगदा को 'कोई लौटा दे वो प्यारे प्यारे दिन' म्यूजिक वीडियो में भी देखा गया था.
एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस अपनी शुरुआत साल 2005
📡 स्रोत: ABP Live Film