खेल

टूर्नामेंट का दूसरा मैच हारी भारतीय टीम, इंग्लैंड ने इंडिया को 4-2 से हराया

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
टूर्नामेंट का दूसरा मैच हारी भारतीय टीम, इंग्लैंड ने इंडिया को 4-2 से हराया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हॉकी वर्ल्ड कप की शुरुआत भारतीय टीम ने जीत के साथ किया था। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में वेल्स को हराया था लेकिन दूसरे ही मैच में इंग्लैंड से 4-2 से हार गई। साल 1994 से इंग्लैंड टीम विश्व कप में नहीं हारी है एक बार फिर उस मूवमेंट को बरकरार रखाने में कामयाब हुई है। मुकाबले में पहला गोल इंग्लैंड ने किया था, इसके बाद भारती कप्तान हरमनप्रीत ने 16वें मिनट में गोल दागकर स्कोर बराबर कर दिया था। दिलप्रीत ने 24वें में मिनट में दूसरा गोल दागकर भारत को बढ़त दिला दी थी, लेकिन इसके बाद इंग्लैंड हावी होती चली गई। रशमियर ने 38वें मिनट में गोल दागकर स्कोर 2-2 से बराबर किया, क्रॉफ्ट ने 42वें मिनट में गोल कर इंग्लैंड को 3-2 से बढ़त दिलाई, बंदुरक ने 55वें मिनट में इंग्लैंड का चौथा और अपना दूसरा गोल मारकर इंग्लैंड की जीत पक्की कर दी थी। भारतीय स्क्वॉड हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), मोहित एचएस, सूरज करकेरा, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच, राजिंदर सिंह, आदित्य लालगे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलकंठ शर्मा, विवेक प्रसाद, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मंदीप सिंह, अभिषेक। इंग्लैंड स्क्वॉड जैकरी वालेस (कप्तान), फिल रोपर, निक बंदुरक, सैम वार्ड, जैक वालर, लियाम सैनफोर्ड, निक पार्क, टॉम सोर्सबी, हेनरी क्रॉफ्ट, जेम्स अल्बेरी , स्टुअर्ट रशमियर, तिमोथी नर्स, डेविड गुडफील्ड, जेम्स गॉल, कोनोर विलियमसन, विल कैलनन, सैमुअल हूपर, बेन फॉक्स

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।