टूट गए गर्मी के सारे रिकॉर्ड! 1901 के बाद अगस्त बना सबसे गर्म महीना

भारत में इस साल मानसून के बारिश के मौसम की शुरुआत तो हुई, लेकिन देश के कई ऐसे स्थान भी हैं, जहां इस साल की बारिश अन्य सालों के मुकाबले में काफी कम मात्रा में दर्ज की गई.
इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार (31 अगस्त, 2026) को एक बयान जारी कर बताया कि इस साल का अगस्त महीना, साल 1901 के बाद से भारत में सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया है. इससे साफ है कि अगस्त महीने में हुई मानसून की रिमझिम बारिश देश के हर कोने में लोगों को चिलचिलाती गर्मी और उमस भरे मौसम से राहत नहीं दे पाई है.
हालांकि, असम समेत भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश ने अपना ऐसा विकराल रूप दिखाया, जिससे सीधे तौर पर असम में लाखों की संख्या में लोगों की जिंदगियां गंभीर रूप से प्रभावित हुईं.
असम में पिछले कई दिन लगातार मूसलाधार बारिश होती रही, जिससे वहां बाढ़ आ गई. भारत के पश्चिमी दिशा में तटीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत कई अन्य जिलों में भारी बारिश देखने को मिली. हालांकि, अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने (आईएमडी) सितंबर महीने में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना जताई है.
सितंबर में भी कम बारिश की संभावना- IMD IMD का पूर्वानुमान है कि इस साल भारत में सितंबर महीने के दौरान कुल मिलाकर सामान्य से कम मात्रा में बारिश होगी. आईएमडी ने सोमवार (31 अगस्त, 2026) को जारी अपने मासिक पूर्वानुमान में यह जानकारी साझा की है.
विभाग ने कहा कि सितंबर महीने में बारिश लॉन्ग पीरियड ऐवरेज (LPA) के 91 प्रतिशत से कम रहने की संभावना है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, LPA यानी लॉन्ग पीरियड ऐवरेज किसी भी इलाके में किसी निश्चित
📡 स्रोत: ABP Live