इतिहास

टूट गया 112 साल पुराना रिकॉर्ड, ओली रॉबिन्सन ने PAK टेस्ट में रचा इतिहास

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 12 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
टूट गया 112 साल पुराना रिकॉर्ड, ओली रॉबिन्सन ने PAK टेस्ट में रचा इतिहास

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट में ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो टेस्ट क्रिकेट में 100 साल से ज्यादा समय से कोई नहीं कर पाया था.

एडबस्टन में खेले जा रहे मुकाबले में रॉबिन्सन ने अपनी शानदार गेंदबाजी के साथ एक बेहद खास रिकॉर्ड क्लब में एंट्री कर ली है.

रॉबिन्सन अब उन गेंदबाजों की खास सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने कम से कम 20 टेस्ट खेलने के बाद 19 से कम की गेंदबाजी औसत कायम रखा है.

पाकिस्तान की पहली पारी में उन्होंने 3 विकेट लेकर 15 रन दिए. इसी प्रदर्शन के दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट भी पूरे किए.

यह भी पढ़े: कुलदीप यादव में घुसी शेन वॉर्न की आत्मा! 'टर्न' देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

112 साल बाद दोहराया गया कारनामा

रॉबिन्सन से पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के ही दिग्गज गेंदबाज सिडनी बार्न्स के नाम था.

बार्न्स ने 1914 में अपना आखिरी टेस्ट खेला था.

इसके बाद 112 साल तक कोई गेंदबाज 20 या उससे ज्यादा टेस्ट खेलने के बाद 19 से कम की गेंदबाजी औसत तक नहीं पहुंच सका. अब रॉबिन्सन ने यह इंतजार खत्म कर दिया है.

खास आंकड़ों वाले क्लब में शामिल

रॉबिन्सन ने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में दो विकेट लेने के बाद 24 टेस्ट में 104 विकेट और 18.86 की औसत के साथ इस खास क्लब में जगह बनाई.

इसमें सिडनी बार्न्स के अलावा इंग्लैंड के शुरुआती दौर के कुछ दिग्गज गेंदबाज भी शामिल हैं.

भारत के जसप्रीत बुमराह भी 20 से ज्यादा टेस्ट खेलने के बाद 20 से कम की औसत रखने वाले गेंदबाजों में शामिल हैं.

पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी

तीसरे टेस्ट में रॉबिन्सन ने पाकिस्तान की बल्

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।