विदेश

टूट गया उसैन बोल्ट की सबसे तेज 100 मीटर रेस का वर्ल्ड रिकॉर्ड, चीन ने रचा इतिहास

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
टूट गया उसैन बोल्ट की सबसे तेज 100 मीटर रेस का वर्ल्ड रिकॉर्ड, चीन ने रचा इतिहास

दुनिया के दिग्गज धावकों में शुमार जमैका के उसैन बोल्ट ने 2009 में सबसे तेज 100 मीटर की रेस पूरी करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. उन्होंने महज 9.58 सेकंड के टाइम में रेस पूरी की थी. अब चीन में 17 साल पुराना यह रिकॉर्ड टूट गया है. गौर करने वाली बात यह है कि रिकॉर्ड किसी इंसान ने नहीं, बल्कि रोबोट ने तोड़ा है.

चीन की राजधानी बीजिंग में शनिवार (22 अगस्त) से 'वर्ल्ड ह्यूमनायड रोबोट गेम्स' शुरू हुए. यह इन गेम्स का दूसरा सीजन है. यहां चीनी यूनिवर्सिटी सिंहुआ की तियानझुओ टीम के जरिए बनाए गए एक रोबोट ने 9.39 सेकंड में 100 मीटर की रेस पूरी करके इतिहास रच दिया. इसके साथ उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड चकनाचूर हुआ.

हालांकि अभी इंसान के जरिए यह रिकॉर्ड तोड़ा जाना बाकी है. एक सीजन में आधे से भी कम हुआ टाइम पिछले यानी 'वर्ल्ड ह्यूमनायड रोबोट गेम्स' के पहले सीजन में रोबोट ने इस रेस में बेस्ट टाइम 21.50 सेकंड का हासिल किया था. अगले यानी मौजूदा सीजन में यह टाइम आधे से भी कम हो गया.

अब देखना दिलचस्प होगा कि इस रोबोट का रिकॉर्ड कौन तोड़ता है.

यह भी पढ़ें: भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में दर्दनाक हादसा, ऋषभ पंत चोटिल; रिटायर्ड हर्ट हुए

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बोल्ट ने बनाया था रिकॉर्ड आठ बार ओलंपिक मेडल जीतने वाले उसैन बोल्ट ने अगस्त 2009 में बर्लिन की वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सबसे तेज 100 मीटर की रेस पूरी करने का रिकॉर्ड बनाया था. इस रिकॉर्ड के साथ उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं.

इसके बाद कई धावकों ने उनका रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश की, लेकिन कोई भी सफल नहीं हो सका. हाई जम्प में भी लिखा नया इतिहास <p style="text

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।