TV Serial Spoilers: राही की बातों से टूटी अनुपमा, इंदुमती की साजिश का होगा पर्दाफाश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →टीवी सीरियल्स के अपकमिंग एपिसोड्स में एक के बाद एक बड़े ट्विस्ट आने वाले हैं. 'अनुपमा' में राही की कड़वी बातें सुनकर अनुपमा का दिल टूट जाएगा, तो 'वसुधा' में प्रभात की जान बचाने के लिए चंद्रिका को बिरजू के परिवार के सामने झुकना पड़ेगा. 'गंगा माई की बेटियां' में इंदुमती की साजिश का पर्दाफाश होगा.
वहीं, 'तुम से तुम तक' में अनु के हाथ मीरा के खिलाफ बड़ा सबूत लगेगा.
ऐसे में आने वाले एपिसोड्स में कौन-कौन से बड़े खुलासे और ड्रामे देखने को मिलेंगे, चलिए जानते हैं.
'अनुपमा'
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो 'अनुपमा' के अपकमिंग एपिसोड में शाह हाउस में एक बार फिर जमकर ड्रामा देखने को मिलेगा.
त्योहार के मौके पर माही के अचानक घर लौटने से बा नाराज हो जाएगी और उनका गुस्सा एक बार फिर अनुपमा पर फूटेगा.
वो माही के आने-जाने को लेकर अनुपमा पर तंज कसेगी, जिसके बाद बापूजी बीच में आकर माहौल शांत कराने की कोशिश करेंगे.
वहीं, अनुपमा राही को फोन कर अपनी बात समझाने की कोशिश करेगी, लेकिन राही उसकी बात मानने से इनकार कर देगी. राही कहेगी कि वो लोग अनुपमा के बिना ज्यादा खुश हैं.
वो अनुपमा से कहेगी कि अगर वो हमेशा सच के साथ खड़ी रही है, तो इस बार प्रेम के साथ खड़ी हो, क्योंकि वो अकेला है. राही की बातें सुनकर अनुपमा पूरी तरह टूट जाएगी.
इसके बाद अनुपमा और प्रेम 'अनंत कैफे' के काम की तैयारी में जुट जाएंगे.
'वसुधा'
जी टीवी के लोकप्रिय शो 'वसुधा' के अपकमिंग एपिसोड में प्रभात के एक्सीडेंट के बाद बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा.
अस्पताल में प्रभात की गंभीर हालत देखकर पंडित जी चंद्रिका को बताएंगे कि उनके परिवार पर आया संकट उस परिवार को चौहान हाउस से बेइज्जत करके निकालने की वजह से है.
वो चंद्रिका से कहेंगे कि अगर वो प्रभात की जान बचाना चाहती हैं, तो उन्हें उस परिवार का श्राप खत्म करना होगा और उन्हें पूरे सम्मान के साथ वापस घर लाना होगा.
<iframe title="YouTube video player" src="https://www.youtube.com/embed/0obDvazF9KQ?si=_UJEGPPPyald0JYM" width="560" height="31
📡 स्रोत: ABP Live Film