मनोरंजन

TV Serial Spoilers: वसुंधरा ने अनुपमा को दिया पैसों का लालच, अनु संग प्यार में डूबे आर्यवर्धन की बढ़ेगी मुश्किलें

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 20 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
TV Serial Spoilers: वसुंधरा ने अनुपमा को दिया पैसों का लालच, अनु संग प्यार में डूबे आर्यवर्धन की बढ़ेगी मुश्किलें

टीवी सीरियल्स में हर दिन नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते हैं. कहीं रिश्तों में बढ़ रही नजदीकियां कहानी को नया मोड़ दे रही हैं, तो कहीं कोई बड़ा राज सामने आने वाला है. 'अनुपमा', 'वसुधा', 'गंगा माई की बेटियां', 'तुम से तुम तक' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के आने वाले एपिसोड में भी खूब ड्रामा देखने को मिलेगा.

'अनुपमा' रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो 'अनुपमा' में कुकिंग कॉम्पटिशन को लेकर ड्रामा जारी है. फिनाले से पहले अनुपमा को पता चलेगा कि उसकी जीभ का स्वाद चला गया है, जिससे उसके लिए खाना बनाना मुश्किल हो जाएगा.

वहीं, वसुंधरा पैसों का लालच देकर अनुपमा से एक डील करने की कोशिश करेगी, लेकिन अनुपमा अपने आत्मसम्मान से समझौता करने से साफ इनकार कर देगी. दूसरी ओर, अनुपमा कॉम्पटिशन में दूसरों की मदद करती नजर आएगी, जबकि प्रेम अपनी जिद्द और घमंड के चलते मुसीबत में पड़ सकता है. 'वसुधा'

जी टीवी के मशहूर सीरियल 'वसुधा' में देव और वसुधा मिलकर एक बड़ा प्लान बनाने वाले हैं. चंद्रिका और प्रभात के बीच की दूरियां कम करने के लिए दोनों उनके सामने नकली झगड़ा करेंगे, ताकि उन्हें लगे कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. दूसरी तरफ, दिनेश के छिपे इरादे भी परिवार के लिए बड़ी परेशानी बन सकते हैं.

चौहान हाउस में उसके बिछाए जाल का असर देखने को मिलेगा. इसके अलावा, वसुधा के सामने चंद्रिका और मुंडवा गांव के पुराने रिश्ते से जुड़ा एक बड़ा राज सामने आने वाला है, जो कहानी में नया मोड़ ला सकता है.

ये भी पढ़ें:- MMS कंट्रोवर्सी में फंस चुकी एक्ट्रेस को मिला सीता का रोल, टी

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।