मनोरंजन

TV Serials Spoiler: राही-प्रेम के रिश्ते में बढ़ी गलतफहमी, सारिका की साजिश में फंसेगी वसुधा-चंद्रिका

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
TV Serials Spoiler: राही-प्रेम के रिश्ते में बढ़ी गलतफहमी, सारिका की साजिश में फंसेगी वसुधा-चंद्रिका

टीवी शोज की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे ड्रामा भी तेज होता जा रहा है. आने वाले एपिसोड्स में कुछ किरदारों के सामने नई चुनौतियां खड़ी होंगी, तो कहीं रिश्तों की परीक्षा होगी. कई शोज में साजिशें और गलतफहमियां कहानी को नया मोड़ देंगी.

ऐसे में अपने पसंदीदा टीवी सीरियल्स के अपकमिंग ट्विस्ट जानने के लिए पढ़ें ये लेटेस्ट स्पॉइलर्स. 'अनुपमा' रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो 'अनुपमा' के अपकमिंग एपिसोड में राही और प्रेम के रिश्ते में गलतफहमियां और बढ़ती नजर आएंगी. राही एक बार फिर अपनी परेशानियों का जिम्मेदार अनुपमा को ठहराएगी.

वहीं, ईशानी और प्रेरणा के रिश्वत के आरोपों के बीच अनुपमा मीडिया के सामने इन खबरों को झूठ बताएगी, जिससे प्रेम का दिल टूट जाएगा. दूसरी ओर, प्रेम के कैफे में हंगामा करने पर अनुपमा ईशानी को जमकर फटकार लगाएगी और गलत चीज का साथ न देने का फैसला करेगी.

इस पूरे मामले के पीछे मोटीबा की चाल है, जिन्होंने अनुपमा के सामने शर्त रखी है कि बेटी की खुशी के लिए उसे कुकिंग कॉम्पटीशन से पीछे हटना होगा. प्रेम इस सच्चाई से अनजान है, जिससे दोनों के बीच दूरियां और बढ़ेंगी. 'वसुधा'

जी टीवी के शो 'वसुधा' के अपकमिंग एपिसोड में चौहान हाउस में साजिशों का नया दौर देखने को मिलेगा. सारिका वसुधा और चंद्रिका के खिलाफ ऐसी चाल चलेगी, जिससे दोनों के हाथ एक बड़ा मौका निकलने का खतरा पैदा हो जाएगा.

इस साजिश से घर का माहौल भी खराब हो जाएगा और देवांश, प्रभात, दिव्या और संतोष भी परेशान नजर आएंगे. वहीं, सारिका की चाल से वसुधा और चंद्रिका के सामने नई मुश्किलें खड़ी होंगी. अब सबकी नजर इस बात पर होगी कि क्या वसुधा अपनी सूझबूझ से सारिका की साजिश को नाकाम कर पाएगी.

क्या वह चंद्रिका के सम्मान और चौहान परिवार को किसी बड़े नुकसान से बचा पाएगी, ये देखना दिलचस्प होगा.

ये भी पढ़ें:- <a title="पापा की परमिशन तो लेनी पड़ेगी...', डेटिंग पर बोलीं रवि किशन की बेटी रीवा, रखी ये बड़ी शर्त" href="https://www.abplive.com/entertainment/bollywood/ravi-kishan-daughter-riva-kishan-opens-up-about-dating-life-says-career-and-family-come-fir

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।