देश

ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की है. जांच एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि सास गिरीबाला सिंह और पति समर्थ सिंह ट्विशा को काफी प्रताड़ित करते थे और गंदी-गंदी गालियां देते थे. समर्थ सिंह और गिरीबाला सिंह ने कई बार ट्विशा को अपशब्द कहे. ये बात समर्थ सिंह ने ट्विशा से कहना तब शुरू किया, जब ट्विशा ने शादी के बाद अपने सारे पुराने रिलेशन के बारे में बताया था.

रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2026 में ट्विशा के पिता को हार्ट अटैक आया, क्योंकि ट्विशा लगातार प्रताड़ित हो रही थी. इसके बाद ट्विशा अपने पिता के घर नोएडा गई थी. 24 मार्च 2026 को ट्विशा फिर से भोपाल आ गई. गिरीबाला सिंह हमेशा ट्विशा से पीरियड्स के बारे में पूछती थी, जिसे ट्विशा ने जवाब दिया था जब नहीं आएंगे तब तुम्हें बता दूंगी. सीबीआई की जांच में सामने आया है कि ट्विशा बच्चे को लेकर असमंजस में थी, वह कंफ्यूजन में थी कि बच्चा रखना है या नहीं. 16 अप्रैल को पता चला कि ट्विशा गर्भवती है, इसके बाद 17 तारीख को अस्पताल जाकर कंफर्म किया कि ट्विशा गर्भवती है या नहीं.

बच्चे को लेकर हुई लड़ाई

ट्विशा बच्चा रखने या ना रखने के लिए वक्त मांग रही थी. समर्थ सिंह ने अपनी मां को बताया, इसके बाद 17 अप्रैल को ही जमकर लड़ाई हुई. इस दौरान ट्विशा को गन्दी गालियां दी गई और ट्विशा को घर से निकाल दिया गया. उसी रात ट्विशा नसीराबाद,राजस्थान 19 अप्रैल को पहुंची जाकर मां बाप को बताया कि गिरिबाला सिंह रोज़ हमसे पीरियड्स के बारे में पूछती है. ट्विशा ने अपने मां बाप से यह भी कहा कि समर्थ सिंह ड्रग एडिक्ट है और बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों यानी समर्थ और ट्विशा के पास 20 लाख रु के शेयर थे. जब घर वालों को पता चला तो समर्थ और गिरिबाला सिंह ने ट्विशा पर पैसे देने का दबाव बनाया. अप्रैल माह में उसे भोपाल के बागमुगलिया ब्रांच भी उसे लेकर गए, लेकिन ट्विशा ने पैसा ट्रांसफर करने से मना कर दिया. कहा कि ये उसके पिता का पैसा है. ट्विशा के जॉब छोड़ने के बाद समर्थ सिंह उसका मजाक उड़ाता था और कहता था कि तुझे नौकरी से इसलिए निकाल दिया

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।