त्योहार से पहले बिगड़ा किचन का बजट! चीनी 70 के पार, प्याज भी महंगा, महंगी होगी मिठाई? जानें क्या बोली महिलाएं

रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक है. त्योहार पर घरों में मिठाइयां बनती हैं और बाजार से भी बड़ी मात्रा में मिठाई खरीदी जाती है. ऐसे में चीनी के दाम बढ़ने से मिठाई कारोबारियों की लागत भी बढ़ सकती है.
फिलहाल खंडवा में चीनी और प्याज के बढ़े दामों ने गृहणियों की चिंता जरूर बढ़ा दी है. त्योहार की मिठास आने से पहले महंगाई ने रसोई का स्वाद फीका कर दिया है.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP