त्योहार से पहले सावधान, एमपी में बड़ा एक्शन, आपकी थाली में परोसा जा रहा ‘स्लो पॉइजन’

MP News : त्योहारों के सीजन से ठीक पहले मध्य प्रदेश में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ रखा है। 20 जुलाई से 20 अगस्त 2026 के बीच चलाए गए विशेष अभियान के दौरान प्रदेशभर से 5.61 करोड़ रुपए मूल्य की 1,17,367 किलोग्राम अमानक व संदिग्ध खाद्य सामग्री जब्त की गई है।
इसमें सबसे बड़ी मात्रा मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की है, जिन्हें रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों पर बाजार में खपाने की तैयारी की जा रही थी।
📡 स्रोत: Patrika Bhopal