व्यापार

त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार

त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और इस वक्त राजधानी दिल्ली समेत देश भर में इस वक़्त नवरात्रा की पूजा चल रही है और फिर इसके बाद धनतरेस, दिवाली, छठ और तुलसी विवाह समेत कई त्यौहार मनाया जाएगा.

इस त्योहारी उत्सव के दौरान खरीदारी भी खूब होगी, जिससे कारोबार को बढ़ेगा और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. बीते साल भी नवरात्रा से दिवाली के दौरान जम कर खरीदारी की गई थी.

जिसे देखते हुए इस बार उससे भी ज्यादा के कारोबार की उम्मीद जताई जा रही है.

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के शुरुआती आंकलन के मुताबिक, इस वर्ष देश में नवरात्रि से दीपावली तक त्योहारी खरीदारी के दम पर कारोबार 7 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच सकता है.

कैट के मुताबिक, यह पिछले साल के रिकॉर्ड कारोबार से करीब 15 से 18 प्रतिशत अधिक होगा.

इस तेजी का असर खुदरा बाजारों के साथ परिवहन, लॉजिस्टिक्स, होटल, रेस्तरां, ई-कॉमर्स और आयोजन से जुड़ी सेवाओं पर भी पड़ने की उम्मीद है.

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री और चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने यह अनुमान देशभर के व्यापारिक संगठनों और प्रमुख बाजारों से मिले फीडबैक के आधार पर जताया है.

उपभोक्ताओं की खरीदारी में बढ़ती दिलचस्पी, ग्रामीण और अर्ध-शहरी बाजारों की सक्रियता तथा स्थानीय उत्पादों की मांग को भी इस आंकलन में शामिल किया गया है.

पिछले साल 6.05 लाख करोड़ रुपए का हुआ था कारोबार

पिछले साल दीपावली के दौरान देश में लगभग 6.05 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड व्यापार हुआ था.

इसमें करीब 5.40 लाख करोड़ रुपए का वस्तुओं का कारोबार और 65,000 करोड़ रुपए का सेवा क्षेत्र का कारोबार शामिल था. इस बार त्योहारों के दौरान आर्थिक गतिविधियां और व्यापक होने की संभावना है.

नवरात्रि और दुर्गा पूजा के बाद दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ पूजा, गुरु नानक जयंती और तुलसी विवाह जैसे पर्व खरीदारी तथा व्यावसायिक गतिविधियों को गति देंगे.

कैट का मानना है कि त्योहारों की लंबी अवधि और विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ती मांग कारोबार को 7 लाख करोड़ रुपए से ऊपर ले जा सकती है.

किरान

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।