त्योहारी सीजन में जांच अभियान तेज, दून में मिठाइयों से मिड-डे मील तक 32 नमूने जांच को भेजे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
29 अक्तूबर 2026, देहरादून: त्योहारी सीजन में आम जनता को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन ने देहरादून जिले में जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में देहरादून में विभिन्न स्थानों पर खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग की जा रही है।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन उत्तराखंड विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने देहरादून के नवादा, माजरी माफी, रिंग रोड और विकासनगर-हरबर्टपुर क्षेत्र में मिठाई की दुकानों और विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को परोसे जाने वाले मिड-डे मील की गुणवत्ता जांचने के लिए भी विशेष अभियान चलाया गया।
निरीक्षण के दौरान 32 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषणशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ ही उपभोक्ताओं को खाद्य सामग्री की ताजगी और उपयोग की अवधि के संबंध में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराना है।
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों के क्रम में मिठाई विक्रेताओं को खुले में बिक्री के लिए रखी गई मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण तिथि और अवसान तिथि स्पष्ट रूप से लिखने के निर्देश दिए गए हैं।
संलग्न- फाइल विसुअल्स
💡 पृष्ठभूमि (Background)
खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन (FSSAI) ने देहरादून में त्योहारी सीजन के दौरान मिठाइयों और मिड-डे मील के 32 नमूनों की जाँच तेज कर दी है। यह कदम सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा के लिए उठाया गया है ताकि अवैध या दूषित उत्पादों को बाजार से हटाया जा सके। इस अभियान की महत्ता इस बात में है कि त्योहारों पर लोग अधिकतर मिठाइयाँ और नाश्ते का सेवन करते हैं, जिससे खाद्य सुरक्षा के मानक बनाए रखना ज़रूरी है। यदि जाँच के दौरान कोई समस्या पाई जाती है तो उत्पादों को वापस बुलाया जा सकता है, जिससे उपभोक्ताओं को सुरक्षित