त्योहारों में चीनी की उपलब्धता के लिए सरकार सख्त
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अक्टूबर 15, नई दिल्ली: नए चीनी सीजन की 1 अक्टूबर से शुरुआत के साथ केंद्र सरकार ने त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को उचित कीमतों पर पर्याप्त मात्रा में चीनी उपलब्ध कराने के लिए कदम उठाए हैं। इसके तहत चीनी कारोबारियों के स्टॉक की सीमा तय करने के साथ ही स्टॉक रखने की अवधि में भी बदलाव किया गया है।
नए नियम आज से 30 नवंबर तक लागू रहेंगे। इनके तहत चीनी का स्टॉक रखने की अवधि घटाकर 15 दिन कर दी गई है। कारोबारियों के लिए स्टॉक की सीमा 1,000 क्विंटल तय की गई है, जबकि कोलकाता और असम के लिए यह सीमा 2,000 क्विंटल निर्धारित की गई है।
सरकार के मुताबिक, खुदरा बाजार में चीनी की कीमतों में करीब 15 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, चीनी मिलों से मिलने वाली चीनी की कीमतों में लगभग 28 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। आपूर्ति श्रृंखला में कीमतें घटने से उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है।
सरकार का उद्देश्य त्योहारों के दौरान बाजार में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखना और कीमतों में अनावश्यक बढ़ोतरी को रोकना है।
फ़ाइल फ़ोटो