भोपाल

त्योहारों पर जोधपुर मंडल से 7 स्पेशल ट्रेनें शुरू:डेढ़ महीने में 76 फेरे, 7 रूट्स पर मिलेगी सुविधा; जानें रेलवे का नया शेड्यूल

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
त्योहारों पर जोधपुर मंडल से 7 स्पेशल ट्रेनें शुरू:डेढ़ महीने में 76 फेरे, 7 रूट्स पर मिलेगी सुविधा; जानें रेलवे का नया शेड्यूल

त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे 7 ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। जोधपुर मंडल से इन सात ट्रेनों को डेढ़ महीने तक चलाया जाएगा। ऐसे में ये ट्रेने अलग-अलग रूट पर 76 फेरे करेगी। जोधपुर मंडल से गोरखपुर,हरिद्वार,सूबेदारगंज,बांद्रा टर्मिनस,चेन्नई बीच,दानापुर और मऊ जाने वाले यात्रियों को इसका फायदा होगा।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि त्योहारों के दौरान बढ़ते यात्री भार को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। जानें- क्या रहेगा इन ट्रेनों का शेड्यूल… सूबेदारगंज-भगत की कोठी: ट्रेन संख्या 04193 सूबेदारगंज-भगत की कोठी एक्सप्रेस 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को संचालित होगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04194 भगत की कोठी-सूबेदारगंज एक्सप्रेस 28 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। जोधपुर-गोरखपुर: ट्रेन संख्या 04829/04830 पूजा स्पेशल का संचालन जोधपुर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को निर्धारित है। वापसी में ट्रेन संख्या 04830 का संचालन गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को निर्धारित है।

बाड़मेर-हरिद्वार: ट्रेन संख्या 04811 बाड़मेर-हरिद्वार स्पेशल 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04812 हरिद्वार-बाड़मेर स्पेशल एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को संचालित होगी। भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस: ट्रेन संख्या 04827/04828 स्पेशल 31 अक्टूबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04828 बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक रविवार को निर्धारित है। जोधपुर-चेन्नई : ट्रेन संख्या 04815/04816 पूजा स्पेशल का संचालन 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को होगा। वापसी में ट्रेन का संचालन चेन्नई सेंट्रल से प्रत्येक मंगलवार को निर्धारित है। जोधपुर-मऊ: ट्रेन संख्या 04823/04824 स्पेशल चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को संचालित होगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04824 का मऊ से संचालन प्रत्येक मंगलवार निर्धारित है। भगत की कोठी-दानापुर: ट्रेन संख्या 04813/04814 साप्ताहिक स्पेशल 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04814 का दानापुर से प्रत्येक गुरुवार को निर्धारित है। इधर, सोमवार से दोबारा कोटा स्टेशन पर रुकेगी जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस कोटा स्टेशन के रिनोवेशन के चलते प्रभावित हुई जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस का ठहराव सोमवार से दोबारा कोटा स्टेशन पर शुरू हो जाएगा।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि पश्चिम मध्य रेलवे की ओर से कोटा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर पुनर्विकास कार्य के लिए ब्लॉक लिए जाने के कारण 29 सितंबर से 18 अक्टूबर तक दोनों ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से संचालित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 14813/14814 जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस का कोटा स्टेशन पर ठहराव शुरू कर दिया है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।