त्योहारों से पहले पटना में लगेंगी 7500 नई स्ट्रीट लाइटें:सभी 75 वार्डों में 100-100 लाइट लगाई जाएगी, पार्षदों के सुझाव और सर्वे के आधार पर तय हुई जगह
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →त्योहारों से पहले पटना शहर की प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। नगर निगम क्षेत्र के सभी 75 वार्डों में कुल 7,500 अतिरिक्त स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने प्रत्येक वार्ड में 100-100 नई स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्देश दिया है। इसका उद्देश्य शहर की प्रमुख सड़कों के साथ-साथ गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त रोशनी उपलब्ध कराना है।
पार्षदों के सुझाव और सर्वे के आधार पर तय हुई जगह नई स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए स्थानों का चयन संबंधित वार्ड पार्षदों से मिले सुझाव और नगर निगम की ओर से कराए गए इंटरनल सर्वे के आधार पर किया गया है। उन इलाकों को प्राथमिकता दी गई है, जहां रोशनी की कमी है। इससे अंधेरे वाले क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
खराब लाइटों की मरम्मत का काम भी जारी नई लाइट लगाने के साथ ही शहर में पहले से लगी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और रखरखाव भी कराया जा रहा है। इसके लिए तीन-तीन सदस्यों वाली 26 टीमें विभिन्न इलाकों में काम कर रही हैं। टीमें खराब लाइट, स्विच, वायरिंग और अन्य तकनीकी खामियों को ठीक कर बंद पड़ी लाइटों को चालू कर रही हैं।
जिन स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत संभव नहीं है, उन्हें बदलकर नई लाइटें लगाई जा रही हैं। नगर निगम का कहना है कि नई लाइटों की स्थापना और पुरानी लाइटों की मरम्मत से त्योहारों के दौरान शहर में रोशनी और आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। स्ट्रीट लाइट की शिकायत के लिए नंबर जारी स्ट्रीट लाइट से जुड़ी शिकायतें नगर निगम के कंट्रोल रूम में दर्ज कराई जा सकती हैं।
इसके लिए टोल फ्री नंबर 155304 और वॉट्सऐप चैटबॉट 9264447449 पर फ्री में शिकायत दर्ज की जा सकती है।
📡 स्रोत: NewsData.io