भोपाल

त्योहारों पर रेलवे की सौगात: उधना-जयनगर के बीच चलेंगी दो जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026 👁️ 3 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
त्योहारों पर रेलवे की सौगात: उधना-जयनगर के बीच चलेंगी दो जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें

संत हिरदाराम नगर और बीना स्टेशन पर मिलेगा ठहराव, अक्टूबर में दो-दो फेरे लगाएंगी ट्रेनें; यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा

भोपाल। आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और अतिरिक्त यात्रा मांग को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल ने उधना और जयनगर के बीच दो जोड़ी अनारक्षित साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों का भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर और बीना स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। इससे त्योहारों के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

रेल प्रशासन के अनुसार, दोनों जोड़ी ट्रेनें अक्टूबर 2026 में निर्धारित तिथियों पर संचालित होंगी। इनका मार्ग गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगा।

पहली ट्रेन: 09073/09074 उधना-जयनगर स्पेशल

उधना से जयनगर: ट्रेन संख्या 09073 दिनांक 18 और 25 अक्टूबर 2026, रविवार को उधना से सुबह 9:50 बजे रवाना होगी। रतलाम, नागदा और उज्जैन होते हुए यह ट्रेन संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर ठहराव के बाद मंगलवार सुबह 5:30 बजे जयनगर पहुंचेगी।

जयनगर से उधना: वापसी में ट्रेन संख्या 09074 दिनांक 20 और 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को जयनगर से सुबह 9 बजे रवाना होगी। निर्धारित मार्ग से होते हुए संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर ठहराव के बाद गुरुवार सुबह 7:30 बजे उधना पहुंचेगी।

दूसरी ट्रेन: 09071/09072 उधना-जयनगर स्पेशल

उधना से जयनगर: ट्रेन संख्या 09071 दिनांक 18 और 25 अक्टूबर 2026, रविवार को उधना से दोपहर 3:45 बजे प्रस्थान करेगी। रतलाम, नागदा और उज्जैन होते हुए संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर ठहराव के बाद मंगलवार सुबह 11:30 बजे जयनगर पहुंचेगी।

जयनगर से उधना: वापसी में ट्रेन संख्या 09072 दिनांक 20 और 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को जयनगर से दोपहर 1:30 बजे रवाना होगी। निर्धारित मार्ग पर संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर ठहराव के बाद गुरुवार सुबह 8:30 बजे उधना पहुंचेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों पर भी रहेगा ठहराव

रेलवे के अनुसार, दोनों जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ठहराव वडोदरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी सहित विभिन्न स्टेशनों पर रहेगा।

यात्री ट्रेनों के ठहराव, समय-सारणी और कोच संरचना की विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट या रेलवन ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

पश्चिम मध्य रेल ने आगामी त्योहारों के दौरान उधना और जयनगर के बीच दो जोड़ी अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। यह कदम यात्रियों की बढ़ती भीड़ और अतिरिक्त यात्रा मांग को पूरा करने के लिए उठाया गया है। संत हिरदाराम नगर और बीना स्टेशनों पर ठहराव के साथ, इन ट्रेनों का अक्टूबर में हर सप्ताह दो फेरे चलेंगे। यह पहल यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा और किफायती यात्रा विकल्प प्रदान करेगी। जनता के लिए इसका मतलब है कि त्योहारों के दौरान यात्रा आसान, समय पर और सस्ती होगी, जिससे क्षेत्रीय परिवहन में सुध

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।