त्योहारों पर यात्रियों को राहत, अहमदाबाद-दरभंगा पूजा स्पेशल चलेगी:वाराणसी होकर जाएगी ट्रेन, सितंबर से दिसंबर तक हर सप्ताह मिलेगा सफर का विकल्प
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →दशहरा, दीपावली और छठ पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने अहमदाबाद और दरभंगा के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। 09465/09466 अहमदाबाद-दरभंगा-अहमदाबाद पूजा स्पेशल वाराणसी होकर चलेगी। अहमदाबाद से ट्रेन सितंबर से नवंबर तक हर शुक्रवार चलेगी, जबकि दरभंगा से वापसी में सितंबर से दिसंबर तक निर्धारित तिथियों पर सोमवार को संचालन होगा।
वाराणसी से गुजरने वाली इस ट्रेन से पूर्वांचल और बिहार के यात्रियों को भी त्योहारों के दौरान आने-जाने का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। अहमदाबाद से हर शुक्रवार चलेगी ट्रेन 09465 अहमदाबाद-दरभंगा पूजा स्पेशल 18, 25 सितंबर, 2, 9, 16, 23, 30 अक्टूबर और 6, 13, 20, 27 नवंबर को चलेगी। ट्रेन अहमदाबाद से रात 8:25 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 10:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
वाराणसी रात 11:30 बजे पहुंचेगी अहमदाबाद से आने वाली ट्रेन दूसरे दिन रात 11:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इसके बाद रात 12:35 बजे औंड़िहार और रात 1:30 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी। आगे छपरा, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर होते हुए दरभंगा जाएगी। दरभंगा से सोमवार को वापसी 09466 दरभंगा-अहमदाबाद पूजा स्पेशल 21, 28 सितंबर, 5, 12, 19, 26 अक्टूबर, 2, 9, 16, 23, 30 नवंबर और 2 दिसंबर को चलेगी।
दरभंगा से ट्रेन सुबह 3 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 4:35 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। वापसी में वाराणसी दोपहर 1:45 बजे दरभंगा से चलने वाली ट्रेन समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा, गाजीपुर सिटी और औंड़िहार होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। ट्रेन का वाराणसी पहुंचने का समय दोपहर 1:45 बजे है। इसके बाद ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज, फतेहपुर, गोविन्दपुरी और झांसी होते हुए अहमदाबाद जाएगी।
इन प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी अहमदाबाद-दरभंगा रूट पर ट्रेन छायापुरी, रतलाम, उज्जैन, गुना, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, गोविन्दपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, औंड़िहार, गाजीपुर सिटी, छपरा, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में भी जाएगी।
📡 स्रोत: NewsData.io