ट्यूनीशिया: राष्ट्रपति कैस सईद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
अगस्त 21, नई दिल्ली: ट्यूनीशिया की राजधानी ट्यूनिस में राष्ट्रपति कैस सईद के खिलाफ एक्टिविस्ट और विरोधी गुटों ने गुरुवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के इस्तीफे और देश में लोकतंत्र की बहाली की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने जेल में बंद विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों की रिहाई की मांग करते हुए 'एक व्यक्ति के शासन' के खिलाफ आवाज उठाई।
साथ ही, बढ़ती महंगाई, गरीबी और जरूरी वस्तुओं की कमी को लेकर भी नाराजगी जताई।मानवाधिकार संगठनों का आरोप है कि सरकार विपक्ष को निशाना बना रही है, जबकि राष्ट्रपति कैस सईद का कहना है कि प्रशासन भ्रष्टाचार और अपराधों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रहा है।