Uber ने 3300 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, ड्राइवर का झंझट खत्म करने की तैयारी!
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
इन दिनों कंपनियों में छंटनी का दौर जारी है. कुछ दिन पहले ही जोमैटो ने अपने कस्टमर सर्विस स्टाफ से कई कर्मचारियों की छंटनी की थी. वहीं अब कैब कंपनी उबर ने भी अपने स्टाफ से कई लोगों की छंटनी कर डाली है. कंपनी ने करीब 3300 कर्मचारियों को निकाल दिया है. ये कंपनी की कुल ग्लोबल वर्कफोर्स का करीब 10 प्रतिशत है.
कंपनी ने ये फैसला अपने ऑर्गेनाइजेशन को आसान बनाने, मैनेजमेंट सही करने और खर्च घटाने के चलते लिया है. सीईओ ने भेजा ईमेल ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, उबर के CEO दारा खोसरोशाही ने कर्मचारियों को ईमेल भेजकर इस बदलाव की जानकारी दी.
उन्होंने ईमेल में बताया कि इस बदलाव से कंपनी को ज्यादा आसान और तेज तरीके से काम करने में मदद मिलेगी और बचाए गए पैसे को कारोबार बढ़ाने में लगाया जा सकेगा. मैनेजर्स भी होंगे कम इस रीस्ट्रक्चरिंग के बाद उबर में मैनेजर्स की कुल संख्या करीब 20 प्रतिशत कम हो जाएगी.
हालांकि, कंपनी ने ये नहीं बताया है कि कितने मैनेजर्स की नौकरी जाएगी. कुछ मैनेजर्स को मैनेजर की भूमिका से हटाकर सीधे काम करने वाले कर्मचारी की भूमिका दी जा सकती है. छंटनी सिर्फ मैनेजर्स तक सीमित नहीं होगी, दूसरे कर्मचारी भी इससे प्रभावित होंगे. इसलिए इसे कंपनी में बड़े स्तर पर किया जा रहा बदलाव माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: चेन्नई से बेंगलुरु तक बैठकों का दौर, वेतन और पेंशन पर होगा मंथन क्यों लिया गया ये फैसला?
कंपनी के CEO खोसरोशाही के अनुसार, पिछले पांच साल में उबर का कारोबार काफी बढ़ा है. इसके साथ कंपनी में काम करने के तरीके भी ज्यादा मुश्किल हो गए हैं. मैनेजमेंट की ज्यादा लेयर्स और ज्यादा कोऑर्डिनेश के कारण फैसले लेने में समय लग रहा था.
कंपनी अब ऐसे पदों को कम कर रही है, जिनका मुख्य काम अलग-अलग टीमों के बीच तालमेल बनाना था. कुछ मैनेजर्स की जिम्मेदारिय
📡 स्रोत: ABP Live Vyapar