UCC-वंदेमातरम् पर AIMPLB का बड़ा ऐलान, 'शरीयत बचाने के लिए हम...'

वंदे मातरम्, यूजीसी, शरिया कानून समेत कई मुद्दे पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (ALMPLB) आर पार के मूड में नजर आ रही है. सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, बोर्ड के पदाधिकारी और ALMPLB के उपाध्यक्ष अब्दुर रहीम मुजद्दिदी ने सेव इंडिया सेव शरिया कैंपेन का ऐलान किया.
मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, 'हम बहुत जल्द सेव इंडिया, सेव शरिया अभियान शुरू करने जा रहे हैं. पिछले 12 सालों में मुसलमानों को परेशान किया जा रहा है. कई राज्यों में यूसीसी लागू कर दिया गया है. मदरसों और मस्जिदों को निशाना बनाया जा रहा है. इसके अलावा उन्होंने वंदे मातरम पर मुसलमानों को सीरियस ऑब्जेकशन है.
उन्होंने कहा कि इस कैंपेन की शुरुआत 17 सितंबर को जंतर-मंतर पर पहला प्रोग्राम होगा.' बोर्ड का कहना है कि भारत का संविधान सभी नागरिकों को समानता, धार्मिक स्वतंत्रता, जीवन और संपत्ति की सुरक्षा तथा सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार देता है.
लेकिन पिछले कुछ वर्षों में ऐसी घटनाएं और नीतियां सामने आई हैं, जिनसे समाज के विभिन्न वर्गों में असुरक्षा और चिंता बढ़ी है.
बोर्ड ने आरोप लगाया कि हिंसा, कानून से इतर कार्रवाई, धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दों और कुछ अन्य कदमों ने संवैधानिक मूल्यों पर सवाल खड़े किए हैं. AIMPLB के अनुसार, यह आंदोलन केवल मुस्लिम समुदाय तक सीमित नहीं होगा.
इसका उद्देश्य संविधान की सर्वोच्चता, लोकतांत्रिक व्यवस्था, न्याय, समानता, धार्मिक स्वतंत्रता, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है. बोर्ड ने बुद्धिजीवियों, वकीलों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और नागरिक समाज से भी इस अभियान से जुड़ने की अपील की है.
दिल्ली: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के प्रवक्ता सैयद कासिम रसूल इलियास ने 17 सितंबर से देशभर में शुरु हो रहे 'सेव इंडिया, सेव शरिया अभियान' पर कहा, "देखिए, इस अभियान की जरूरत इसलिए पड़ी है क्योंकि हम पिछले 10-12 साल से यह देख रहे हैं कि हमारे देश के अंदर जिस तरह सब pic.twitter.com/yU6WZfRopz
IANS Hindi (@IANSKha
📡 स्रोत: ABP Live