राजनीति

UCC विरोधी यात्रा पहुंची खरगोन, मोहसिन अली खान के नेतृत्व में कलेक्टर को सौंपा मेमोरेंडम

लेखक: Shahrukh Khan अंतिम अपडेट: 3 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
UCC विरोधी यात्रा पहुंची खरगोन, मोहसिन अली खान के नेतृत्व में कलेक्टर को सौंपा मेमोरेंडम

खरगोन। यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के विरोध में AIMIM की प्रदेशव्यापी यात्रा गुरुवार को खरगोन पहुंची। प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान के नेतृत्व में पार्टी की पूरी यूनिट ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर UCC के विरोध में मेमोरेंडम सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने “काला कानून वापस लो” और “UCC बिल वापस लो” जैसे नारे लगाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। मेमोरेंडम सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और UCC को लेकर अपनी आपत्तियां प्रशासन के समक्ष रखीं।

खरगोन में यात्रा के दौरान मोहसिन अली खान से मुलाकात करने के लिए कई स्थानीय पार्षद और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े प्रभावी लोग भी पहुंचे। इनमें वारिस चौबे की मुलाकात को प्रमुख माना गया।

बताया गया कि मोहसिन अली खान के कार्यों और उनके द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों से प्रभावित होकर कई लोगों ने उनसे मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान स्थानीय राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों के साथ-साथ UCC को लेकर भी चर्चा हुई।

वहीं, समाज के कई प्रभावशाली लोगों ने भी मोहसिन अली खान से मुलाकात कर यात्रा के उद्देश्य और UCC के संभावित प्रभावों पर बातचीत की। मेमोरेंडम सौंपने से पहले और बाद में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए UCC का विरोध किया। “UCC बिल वापस लो” के नारों के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने प्रशासन को मेमोरेंडम सौंपा।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने UCC को लेकर AIMIM का पक्ष रखते हुए कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात जनता और प्रशासन के सामने रख रही है। खरगोन के बाद यह यात्रा अपने अगले पड़ाव की ओर रवाना हुई।

S
Shahrukh Khan

शाहरुख खान — खरगोन संवाददाता शाहरुख खान वॉइस ऑफ क्रांति के लिए खरगोन जिले से स्थानीय और महत्वपूर्ण खबरें उपलब्ध कराते हैं। वे क्षेत्र की जनसमस्याओं, स्थानीय घटनाओं और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते है