उच्च शिक्षा विभाग द्वारा तैयार ई-वीडियो कंटेंट कल से YouTube Channel पर उपलब्ध
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने के लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा तैयार ई-वीडियो कंटेंट अब कल बुधवार से e-GyanSetu YouTube Channel पर उपलब्ध होगा। उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार कल शाम 5 बजे चैनल का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश के 10 डिजिटल स्टूडियो के माध्यम से स्नातक स्तर के विभिन्न विषयों के ई-कंटेंट तैयार किए जा रहे हैं। अब तक 2 हजार 305 वीडियो शूट किए गए हैं, जबकि 954 वीडियो की एडिटिंग पूरी हो चुकी है। वीडियो की गुणवत्ता और पाठ्यक्रम के अनुरूप होने का Validation Board द्वारा परीक्षण किया जाएगा।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा तैयार ई-वीडियो कंटेंट को e‑GyanSetu YouTube चैनल पर उपलब्ध कराने की खबर है। यह पहल मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए डिजिटल अध्ययन सामग्री की पहुँच बढ़ाने हेतु है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के छात्रों को भी उच्च गुणवत्ता वाले पाठ्यक्रम मिलेंगे, जिससे शिक्षा में समानता बढ़ेगी। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा: विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षाएँ, ट्यूटोरियल और विषयगत वीडियो आसानी से देख पाएंगे, जिससे उनके अध्ययन में सुविधा और समय की बचत होगी।