देश

उड़ान के बीच दोहा-बेंगलुरु फ्लाइट पायलट की तबीयत बिगड़ी:मस्कट में इमरजेंसी लैंडिंग; इंडिगो ने यात्रियों को लेने दूसरा विमान भेजा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 3 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उड़ान के बीच दोहा-बेंगलुरु फ्लाइट पायलट की तबीयत बिगड़ी:मस्कट में इमरजेंसी लैंडिंग; इंडिगो ने यात्रियों को लेने दूसरा विमान भेजा

कतर के दोहा से बेंगलुरु आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट के पायलट की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद फ्लाइट मस्कट डायवर्ट करना पड़ा। मेडिकल इमरजेंसी के बीच प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। मेडिकल टीम ने पायलट की जांच की। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। एयरलाइन के मुताबिक, अब पायलट की हालत ठीक है।

इंडिगो ने बताया कि बेंगलुरु से एक विमान मस्कट भेजा जा रहा है, जो यात्रियों को लेकर बेंगलुरु पहुंचेगा। मस्कट में यात्रियों को दी जा रही सुविधाएं एयरलाइन ने कहा कि मस्कट में विमान का इंतजार कर रहे यात्रियों को खाना और पीने की चीजें दी जा रही हैं और उन्हें लगातार अपडेट किया जा रहा है।

जिस विमान से यात्री बेंगलुरु वापस आएंगे उसके लिए नए क्रू की व्यवस्था भी की गई है। इंडिगो ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों, क्रू और विमान की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और यात्रियों की यात्रा जल्द से जल्द पूरी कराने के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

दो दिन पहले इंडिगो की गोवा-दिल्ली फ्लाइट खराबी के कारण वापस लौटी थी गोवा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2102 को उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद एक इंजन में तकनीकी खराबी की सूचना मिली। इसके बाद विमान को वापस मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लाया गया। फ्लाइट ने सुबह 9:16 बजे उड़ान भरी थी और 9:30 बजे सुरक्षित लैंडिंग की।

Flightradar24 के डेटा के मुताबिक वापस मुड़ते समय विमान करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई पर था। विमान में 229 यात्री सवार थे। 12 अगस्त: इंडिगो फ्लाइट की चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग चेन्नई एयरपोर्ट पर 12 अगस्त की देर रात एक इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग कराई गई थी। फ्लाइट कोलकाता से चेन्नई जा रही थी।

फ्लाइट चेन्नई में लैंड करने वाली थी, तभी पायलट ने महसूस किया कि बायां इंजन फेल हो गया है। उसने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर रात 11:29 बजे फुल इमरजेंसी घोषित की गई। इसके बाद फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हुई। विमान में 224 लोग सवार थे।

पूरी खबर पढ़ें… 4 अगस्त: एअर इंडिया फ्लाइट अचानक 300 फीट नीचे आई, 17 घायल थाइलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट 4 अगस्त को अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गई थी। घटना ओडिशा के झारसुगुड़ा के पास हुई, जब एयरबस A320 कर

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उड़ान के बीच पायलट की अचानक तबीयत बिगड़ने से कतर के दोहा से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो फ्लाइट को मस्कट में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि हवाई यात्रा में स्वास्थ्य आपात स्थितियाँ कितनी तेजी से उत्पन्न हो सकती हैं और एयरलाइन को तुरंत वैकल्पिक योजनाएँ बनानी पड़ती हैं। ऐसी स्थिति यात्रियों के लिए असुविधा और देरी का कारण बन सकती है, साथ ही सुरक्षा प्रोटोकॉल की मजबूती पर सवाल उठाते हैं। आम जनता को यह याद दिलाता है कि विमानन सुरक्षा मानक लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे यात्रियों

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।