अपराध

उदयपुर में गैस सप्लायर से 22 हजार लूटने वाले गिरफ्तार:बलिचा हाईवे पर चाकू दिखाकर की थी लूट, तीन दर्जन मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर भी पकड़ा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 30 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उदयपुर में गैस सप्लायर से 22 हजार लूटने वाले गिरफ्तार:बलिचा हाईवे पर चाकू दिखाकर की थी लूट, तीन दर्जन मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर भी पकड़ा

उदयपुर के सविना थाना पुलिस ने बलिचा हाईवे पर गैस सिलेंडर सप्लायर से हुई लूट के मामले का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 22 हजार रुपए की नकदी, वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और चाकू बरामद कर लिया है। घटना 24 अगस्त की है।

पकड़ा गया मुख्य बदमाश सूरजपोल थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर पहले से कई संगीन मामले दर्ज हैं। टेम्पो के आगे बाइक लगाकर चाकू से धमकाया थानाधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि जावर माइंस के सरसिया फला मुंडला निवासी रतनलाल मीणा ने सविना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि वह गैस सिलेंडर सप्लाई का काम करता है।

वह सविना कृषि मंडी से अपने टेम्पो में मेलडी माता गैस गोदाम की तरफ जा रहा था। रास्ते में बलिचा हाईवे पर मुंह पर कपड़ा बांधे दो युवक बाइक पर सवार होकर आए। बदमाशों ने टेम्पो के आगे बाइक लगाकर उसे रुकवा लिया और चाकू दिखाकर जेब में रखे 22 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए।

तकनीकी मदद और मुखबिर से पकड़े गए दोनों आरोपी लूट की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर सविना थाना पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से संदिग्धों की पहचान की और दबिश देकर दोनों को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में वारदात कबूलने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

हिस्ट्रीशीटर और एनडीपीएस के आरोपी हैं दोनों बदमाश गिरफ्तार आरोपियों में वाजिद खान (36) पुत्र अहमद खान, निवासी दीवान शाह कॉलोनी, खानजीपीर (सूरजपोल) और गौतम मीणा (30) पुत्र स्वर्गीय हमेर लाल मीणा, निवासी भीलूराणा कच्ची बस्ती, सज्जनगढ़ रोड (अंबामाता) शामिल हैं।

वाजिद खान सूरजपोल थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, लूट व चोरी जैसे करीब तीन दर्जन (40 से अधिक) आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

वहीं दूसरे आरोपी गौतम मीणा के खिलाफ भी जानलेवा हमला और मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत 3 प्रकरण दर्ज हैं। 15 दिन पुरानी लूट का भी खुलासा पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने करीब 15 दिन पहले गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात को अंजाम देना भी स्वीकार किया है।

पुलिस दोनों आरोपियों से शहर में हुई अन्य वारदातों और उनके नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है, जिससे अन्य मामलों के खुलासे की उम्मीद है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।