उदयपुर नगर-निगम के मेयर के लिए 21 सितंबर को चुनाव:जिले में दो फेज 9 और 11 सितंबर को होगी वोटिंग; 22 सितंबर को चुने जाएंगे उपाध्यक्ष
राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव ने निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले फेज की वोटिंग 9 सितम्बर और दूसरे फेज की वोटिंग 11 सितंबर को होगी। निकाय प्रमुखों का चुनाव 21 सितंबर को होगा। निकाय के उपाध्यक्ष का चुनाव 22 सितम्बर को होगा। इस दिन नगर निगम, नगर परिषदों और नगरपालिकाओं की साधारण सभा की बैठक होगी।
उसी बैठक में डिप्टी मेयर, उपसभापति, नगरपालिका उपाध्यक्ष के चुनाव होंगे। आचार संहिता जिन निकायों में चुनाव होंगे वहीं लागू होगी। इस घोषणा के साथ ही उदयपुर में भी राजनीतिक सरगर्मी शुरू हो गई है। इस बार शहर की सरकार चुनने के लिए 4.15 लाख लोग मतदान करेंगे।
उदयपुर जिले में उदयपुर नगर निगम सहित 6 निकायों में चुनाव होने जा रहे है। नगर निगम के अलावा भीड़र, कानोड़, वल्लभनगर, मावली और फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका शामिल है। भाजपा–कांग्रेस ने फिलहाल पाषदों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। उदयपुर नगर निगम में अब तक भाजपा का दबदबा रहा है।
नगर परिषद से लेकर नगर निगम तक के 6 चुनाव में से 6 बार ही भाजपा का सभापति या महापौर चुना गया है।
अब मतदाता सूची में नाम जुड़ाने की प्रक्रिया उदयपुर के उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि नगर निकाय चुनाव में नामांकन की अंतिम तिथि से 10 दिन पहले तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन या हटाने के आवेदन स्वीकार कर उनका निस्तारण किया जाएगा।
आप नाम जुड़वाना चाहते है तो इसके लिए निर्वाचन विभाग के बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। सबसे ज्यादा और सबसे कम मतदाता निर्वाचन विभाग के अनुसार अब तक की जो मतदाता सूची है उसमें उदयपुर नगर निगम के वार्ड 78 में सबसे ज्यादा 8466 मतदाता है तो वार्ड 77 में सबसे कम 2468 मतदाता है।
📡 स्रोत: NewsData.io