राजनीति

उद्धव ठाकरे बोले- BJP से 2019 के बाद संवाद नहीं:कुछ लोगों के फोन हमेशा के लिए बंद हो गए; संजय राउत की 17वीं किताब लॉन्च

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उद्धव ठाकरे बोले- BJP से 2019 के बाद संवाद नहीं:कुछ लोगों के फोन हमेशा के लिए बंद हो गए; संजय राउत की 17वीं किताब लॉन्च

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी से बातचीत 2019 में बंद हुई और फिर दोबारा कभी नहीं हुई। कुछ लोगों के फोन आना बंद हुए और फिर हमेशा के लिए बंद हो गया। मुंबई में संजय राउत की नई किताब ‘बोध कीर्तन’ के विमोचन पर उद्धव ने यह बात कही। राउत शिवसेना (UBT) के सांसद और ‘सामना’ के कार्यकारी संपादक हैं।

उद्धव ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दो दिन पुराने बयान का भी जवाब दिया। CM फडणवीस ने कहा था कि 2019 के बाद से उद्धव ने फोन नहीं किया। फडणवीस ने यह बात उस किताब के विमोचन कार्यक्रम में कही थी, जिसमें उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे भी शामिल हुए थे।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था, “2019 के बाद उन्होंने फोन नहीं किया। मैं इंतजार करता रहा।” 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर अविभाजित शिवसेना ने अपने लंबे समय के सहयोगी बीजेपी से नाता तोड़ लिया था। 2022 में शिवसेना में विभाजन के बाद दोनों दलों के रिश्ते और खराब हो गए।

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाला गुट बीजेपी के खेमे में शामिल हो गया था। किताब में नरेंद्र मोदी के भाषण पर लेख ‘बोध कीर्तन’ में संजय राउत के दार्शनिक विचार और उनके अनुभव शामिल हैं। किताब में अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिए भाषण पर एक लेख भी है।

कार्यक्रम में राज ठाकरे ने पत्रकार के तौर पर संजय राउत के सफर का जिक्र किया। उन्होंने राउत और अपने 40 साल से ज्यादा पुराने संबंध के बारे में भी बताया। बाल ठाकरे का इंटरव्यू याद किया राज ठाकरे ने कहा कि पहले जब संजय राउत किसी दूसरी पत्रिका में काम करते थे, तब वे शिवसेना पर आलोचनात्मक लेख लिखते थे।

इससे शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे नाराज होते थे। राज ने राउत के साथ बाल ठाकरे के पहले इंटरव्यू को भी याद किया। यह इंटरव्यू एक पत्रिका के लिए हुआ था। MNS प्रमुख ने कहा कि बाल ठाकरे ने राउत के लिए कुछ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। राउत ने इन शब्दों को हटाए बिना इंटरव्यू प्रकाशित कर दिया था।

राज ठाकरे के मुताबिक, बाल ठाकरे को राउत की यही बात पसंद आई थी। बाद में इसी वजह से राउत ‘सामना’ के कार्यकारी संपादक बने। ‘सामना’ शिवसेना का मुखपत्र है।

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।