उधमपुर रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस

अगस्त 20, नई दिल्ली: उधमपुर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जम्मू और श्रीनगर के बीच चलने वाली तीसरी और नई वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज अब उधमपुर रेलवे स्टेशन पर भी होगा। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसकी जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मांग और उनके विशेष अनुरोध पर रेल मंत्रालय ने उधमपुर को नई वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज बनाने पर सहमति दे दी है।
डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस फैसले को क्षेत्र के लोगों की उम्मीदों और जरूरतों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संवेदनशीलता का उदाहरण बताया..साथ ही उन्होंने इस सकारात्मक और त्वरित फैसले के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का भी आभार जताया। वीडियो- केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का पोस्टसोर्स - एक्स (Dr Jitendra Singh)