अपराध

उडिपी रेस्टोरेंट गोलीकांड का खुलासा, मुठभेड़ में दोनों मुख्य शूटर घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 9 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उडिपी रेस्टोरेंट गोलीकांड का खुलासा, मुठभेड़ में दोनों मुख्य शूटर घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर के उडिपी रेस्टोरेंट गोलीकांड का खुलासा, मुठभेड़ में दोनों मुख्य शूटर घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों की निशानदेही पर दो पिस्टल और कारतूस बरामद।

Short Headline: उडिपी रेस्टोरेंट गोलीकांड का खुलासा, मुठभेड़ में दोनों मुख्य शूटर घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार

08 अक्टूबर, पूर्वी सिंहभूम: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव के बिंदल मॉल उडिपी रेस्टोरेंट गोलीकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मामले में मुख्य शूटर मोहन यादव और अजीत मंडल समेत कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक एहतेशाम बकारीब ने बताया कि पूछताछ में दोनों मुख्य शूटरों ने गोलीकांड में संलिप्तता स्वीकार की और हथियार छिपाने की जानकारी दी। हथियार बरामदगी के बाद लौटने के दौरान अजीत मंडल ने एक पुलिसकर्मी का सर्विस रिवॉल्वर छीनकर भागने की कोशिश की। पुलिस का दावा है कि चेतावनी के बावजूद आरोपी ने टीम पर तीन राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में मोहन यादव और अजीत मंडल के पैर में एक-एक गोली लगी।

दोनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, रेस्टोरेंट गोलीकांड में चार लोग घायल हुए थे। मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बाइट: एहतेशाम बकरीब

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।