उडीसा में आज मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट

ओडिशा के उत्तरी क्षेत्रों में बाढ़ का नया खतरा मंडरा रहा है। बालासोर में लगातार बारिश के कारण सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तटों पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण यह बारिश तेज हो रही है।
मौसम विभाग का कहना है कि यह निम्न दबाव का क्षेत्र और अधिक तीव्र होकर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने आज और कल ओडिशा में अत्यधिक बारिश की चेतावनी दी है, और मंगलवार को बहुत तेज बारिश होने की संभावना है।